15 से 30 नवंबर तक चलेगा बीडीए का अभियान, गिराए जाएंगे अवैध निर्माण

BAREILLY:

नगर निगम के बाद शहर में अवैध निर्माणों पर बीडीए जेसीबी चलाने जा रहा है। एनक्रोचमेंट के खिलाफ बीडीए ट्यूजडे से अपना अभियान शुरू करने जा रहा है। 15 नवंबर से शुरू होकर अभियान 30 नवंबर तक शहर के अलग अलग हिस्सों में चलाया जाएगा। वहीं अभियान के सेकेंड फेज में उन आवासों को निशाने पर लिया जाएगा, जहां कालोनियों में अवैध तरीके से निर्माण किए गए हैं। एनक्रोचमेंट अभियान के दौरान बीडीए के दस्ते के साथ भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद होगा। इससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। बीडीए अभियान के दौरान 15 अवैध निर्माणों को गिराएगा। इनमें एक सपा नेता का निर्माण भी शाि1मल हैं।

इन अवैध निर्माण पर चलेगी जेसीबी

नाम एरिया तारीख

लक्ष्मी राठौर व राजू जायसवाल बदायूं रोड 15 नवंबर

राजेश चौहान रामेश्वरधाम कालोनी 6 नवंबर

सत्यवीर सिंह सुपरसिटी कालोनी 17 नवंबर

नीरज मिश्रा व प्रदीप अग्रवाल ओम जागेश्वर धाम कालोनी 18 नवंबर

नसीम बड़ा बाईपास उड़ला जागीर 22 नवंबर

नीरज अहलादपुर, बड़ा बाइपास 23 नवंबर

नानक चंद्र आदि गांव रूपापुर 23 नवंबर

पुत्तू लाल आदि अहिलादपुर 23 नवंबर

बाबूराम व राम सहाय रामपुर बाईपास ठिरिया खेतल 25 नवंबर

सुशील गंगवार गांव परधौली 29 नवंबर

बब्बू पुत्र रहीम दास बड़ा बाईपास 29 नवंबर

शमशाद खान बड़ा बाईपास 29 नवंबर

ओमप्रकाश पुत्र जम्मन लाल परधौली 30 नवंबर

शेर अली जाफरी अटा कायस्थान 30 नवंबर

राजेंद्र पाल अटा कायस्थान 30 नवंबर