Coaching पढ़कर लौट रही थी

जानकारी के अनुसार कामिनी (परिवर्तित नाम) चौपुला के पास फैमिली के साथ रहती है। वह अब 9वीं क्लास में एडमीशन लेगी। उसने बताया कि वह पास में ही प्राइवेट कोचिंग पढ़ रही है। वेडनसडे दोपहर जब वह लौट रही थी, तब अमन नाम के लड़के ने उसका रास्ता रोक लिया। उसके साथ छेड़खानी की और शादी करने का दबाव बनाया। कामिनी ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। अमन चौपुला के पास स्थित बीकानेर के सामने रहता है। वह कबाड़ी का काम करता है।

जान से मारने की धमकी

कामिनी का आरोप है कि इस बारे में पता चलते ही उसके पिता मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया। इस बात पर अमन भड़क गया। उसने वहां पड़ी बियर की बोतल से उसके पिता पर जानलेवा हमला किया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने उसके पिता को बचा लिया। इसी दौरान अमन मौका पाकर वहां से भाग गया। कामिनी का आरोप है कि अमन ने धमकी दी है कि अगर वह उससे शादी नहीं करेगी तो उसकी पूरी फैमिली की जान ले लेगा। वह काफी डरी हुई है।