दिल्ली में रहती थी

महिला का नाम रेहाना है। उसके पति का नाम मोहम्मद वसीम है। वसीम मूल रूप से रिछौला संबल, बीसलपुर का रहने वाला है। उसकी कोठी गोल्डन ग्रीन पार्क में भी है। रेहाना का मायका भी इसी गांव का है। उसकी शादी वसीम से करीब 20 साल पहले हुई थी। वसीम कई सालों से दिल्ली में साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट के सरिता विहार में रहता है। वह नेहरू प्लेस में कम्प्यूटर एसेसरीज का बिजनेसमैन है। रिहाना के तीन बच्चे सोनम, स्नेहा व नवीन हैं।

Thursday को मिली थी लाश

रेहाना की लाश थर्सडे सुबह बिथरी चैनपुर थाना एरिया के निर्माणाधीन बड़ा बाईपास पर मिला था। रेहाना ने सलवार कमीज पहन रखी थी। उसके शरीर पर खरोंच थी। इसके अलावा गला सूजा हुआ था। स्पॉट पर किसी व्हीकल के टायरों के निशान भी थे। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस को आशंका थी कि महिला की हत्या कहीं और कर, शव यहां फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव की पहचान के लिए फोटोग्राफी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ऐसे हुई पहचान

पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान के लिए सभी थानों में सूचना दी गई थी। फ्राइडे को बारादरी थाने में एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इसकी सूचना बारादरी पुलिस ने सभी थानों में भेजी। उम्र व हुलिया मैच करने पर बिथरी एसओ ने बारादरी एसएचओ से पूछताछ की तो उनका शक सही निकला। उसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वालों को इस बारे में बताकर सैटरडे को पोस्टमार्टम हाउस पर बुलाया गया।

कई दिन पहले आया था

रेहाना के भाई आसिफ ने बताया कि उनकी बहन का परिवार काफी अच्छा था। कभी लड़ाई झगड़े की बात भी सामने नहीं आई थी। रेहाना के साथ उनकी छोटी बहन रूबी भी बचपन से रह रही है। रूबी ओमान एयरलाइंस में एयरहोस्टेस है। आसिफ का आरोप है कि वसीम रेहाना व बच्चों को दिल्ली से 12 मई को लेकर बरेली आया था। यहां वह गोल्डन ग्रीन पार्क में रुका। उसने ही हत्या कर शव रोड किनारे फेंक दिया और दिल्ली लौट गया।

Driver पर भी शक

आसिफ का यह आरोप है कि वसीम के साथ उसका ड्राइवर भी हत्या में शामिल है। उन लोगों ने जब सैटरडे सुबह ड्राइवर से पूछताछ की तो उसने सिर्फ इतना बताया है कि कमरे में बंद कर कुछ बात हुई थी। उसके बाद डेड बॉडी को फेंक दिया गया। उसे नहीं पता कि हत्या किस तरह से की गई है। बताया जा रहा है कि पुलिस के हत्थे चढऩे से पहले ही ड्राइवर   कहीं गायब हो गया। ड्राइवर दिल्ली का ही रहने वाला है।

Missing दर्ज करा दी

पुलिस की शुरुआती जांच के हिसाब से वसीम ने हत्या को काफी शातिराना अंदाज में अंजाम दिया है। वसीम ने पहले तो रेहाना की हत्या कर उसके शव को काफी दूर सुनसान एरिया में फेंक दिया। उसके बाद उसी दिन बारादरी थाने में उसकी मिसिंग दर्ज करा दी। यही नहीं उसके बाद वह तुरंत दिल्ली रवाना हो गया। उसने दिल्ली में जाकर भी सरिता विहार थाने में मिसिंग दर्ज करा दी। आसिफ का ये भी कहना है कि वसीम ने उनकी छोटी बहन को बताया था कि रेहाना घर छोड़कर कहीं चली गई है।

अवैध संबंधों का शक

हालांकि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह अवैध संबध बताई जा रही है। पुलिस को शक है कि वसीम के रेहाना की छोटी बहन से अवैध संबंध थे। जब इस बारे में रेहाना को पता चला तो उसने उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस पूछताछ में वसीम ने बताया है कि वह बरेली पहले आ गया था जबकि रेहाना बच्चों के साथ बाद में आई थी। उसने बताया है कि रेहाना को शराब पीने की लत लग गई थी। वह उससे अक्सर झगड़ा करती थी। पुलिस को रेहाना के भी किसी व्यक्ति के अवैध संबंध होने का शक है। पुलिस वसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा पुलिस ने रूबी से भी पूछताछ की है। पुलिस इस केस में ड्राइवर की भी तलाश कर रही है।