घुड़चढ़ी से दो घंटे पहले हादसे में घायल हुआ दूल्हा

घायल हालात में ही बारात लेकर पहुंचा दुल्हन के घर

<घुड़चढ़ी से दो घंटे पहले हादसे में घायल हुआ दूल्हा

घायल हालात में ही बारात लेकर पहुंचा दुल्हन के घर

BAREILLY:

BAREILLY:

भमोरा थाना क्षेत्र के गांव में घुड़चढ़ी से दो घंटे पहले ही सड़क हादसे में दूल्हा घायल हो गया। दूल्हे के दुर्घटना में घायल होने की खबर सुनकर दुल्हन के घर में खुशियों का माहौल गमगीन हो गया। दूल्हा और उसके दो भाइयों को आनन-फानन में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे से वर-वधू पक्ष में शादी को लेकर संशय खड़ा हो गया, लेकिन तमाम दुश्वारियों व तकलीफों के बावजूद दूल्हे ने हौंसला दिखाते हुए बारात ले जाने के लिए हामी भर दी। घायल अवस्था में दूल्हा बारात लेकर अपनी दुल्हन के द्वार पहुंचा और सात फेरों से सात जन्मों के बंधन में बंधकर उसे विदा कराकर ले गया।

सहारा देकर दिलाए फेरे

दातागंज के गनगोला गांव की सीमा की बारात मंडे को सहसा गांव से आनी थी। बारात की तैयारियां चल रही थी इसी बीच सूचना आई कि बाइक सवार दूल्हा अजय और उसके दो भाइयों को मंडे दोपहर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घायलों को परिजनों ने हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। बारात के लिए रात क्ख् बजे हॉस्पिटल से अजय को डिस्चार्ज कराकर परिजन देर रात ससुराल पहुंचे। घायल दूल्हे को पांच लोगों ने सहारा देकर दूल्हन के साथ फेरों की रस्म अदा कराई। बारात की रस्म अदा होने के बाद सुबह अपनी दुल्हन सीमा को लेकर दूल्हा अजय अपने गांव सहसा रवाना हो गया।