-बहेड़ी की छात्रा इंटरमीडिएट की टीसी लेने गई थी स्कूल, घर पहुंचने पर चोटी कटने के डर से बीमार

BAREILLY:

डिस्ट्रिक्ट में महिलाओं की चोटी कटने का अफवाह वेडनसडे को भी फैलती रही। शहर से लेकर देहात तक कई महिलाओं की चोटी कट गई। कई महिलाएं चोटी कटने से बीमार हो गई। जिसमें एक छात्रा तो चोटी कटने के डर से बीमार हो गई, उसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां पर छात्रा चोटी कटने के डर से सहमी हुई है।

रिश्तेदारी में आई थी छात्रा

सीबीगंज के गांव तिलियापुर में वेडनसडे सुबह करीब दस बजे खुशमिजाज घर में लेटी हुई थी। तभी उसकी चोटी कट गई। जिससे वह बेहोश होकर गिर गई। वहीं इसी गांव के तंजीम ने बताया कि वह कपड़ों पर प्रेस कर रही थी। तभी उसकी चोटी कट गई। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बारादरी के जोगी नवादा में भी एक महिला की चोटी कट गई। फतेहगंज पूर्वी के गांव सैपुरा निवासी सायरा बेगम वेडनसडे सुबह घर में काम कर रहीं थीं। अचानक उनकी चोटी कट गई। वहीं गांव नदैया में सीमा की भी चोटी कट गई। शीशगढ़ के तिगरी निवासी हिना व बब्बो की दोपहर को अचानक चोटी कट गई। घटना के बाद दोनों बेहोश हो गई। परिजनों ने उन्हें निजी हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। गांव बल्ली निवासी भूपराम की पत्नी उर्मिला देवी दोपहर में कमरे में लेटी थीं। तभी उनकी भी चोटी कट गई। चोटी कटने के बाद वह बेहोश हो गई जिसके बाद परिजनों ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया है। क्योलडि़या थाना के गांव बिहारीपुर पीतमराम में रक्षा बंधन पर नानी के घर शाहजहांपुर से आई एक छात्रा की चोटी वेडनसडे को कट गई। नकटी नरायनपुर गांव में निवासी डालचन्द की पत्‍‌नी की नहाते समय दोपहर को चोटी कट गई। नवाबगंज के गांव उगनपुर की राजकुमारी घर पर काम कर रही थी। अचानक उनकी चोटी कट गई। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें शहर के निजी हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया है।