बरेली (ब्यूरो)। रंगों के त्योहïार होली का उल्लास हïर ओर नजर आने लगा हïै। गली-मोहïल्लों में बच्चों के साथ हïी युवाओं पर ाी हïोली का रंग चढ़ गया हïै। रविवार को शहïर में विािन्न संस्थाओं ने हïोली महïोत्सव और फाग महïोत्सव का आयोजन किया। इस दौरान रंग-गुलाल के साथ हïी फूलों की हïोली खेली गई। लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर हïोली की शुाकामनाएं दीं। इसके साथ हïी लोगों ने हïोली के पकवानों का भी खूब आनंद लिया।

डॉक्टर्स ने खूब उड़ाया गुलाल
इंडियन डेंटल एसोसिएशन की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर्स ने जमकर मस्ती की। होली के गानों में डॉक्टर्स ने जमकर डांस भी किया। फूलों और गुलाल से जमकर होली खेली गई। आईडीए की अध्यक्ष डॉ। इला अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में महिलाओं के लिए तंबोला, लकी ड्रा, जोड़े के लिए कपल डांस और बच्चों के लिए यूजिकल चेयर, गायन प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ। नितिन अस्थाना, डॉ। रवि सक्सेना, डॉ। अनूप आर्य, डॉ। दिनेश राय, डॉ। सुमित मेहरा, डॉ। पुनीत लूनियाल, डॉ। ङ्क्षरकू गुप्ता, डॉ। प्रणय आदि रहे।

महोत्सव में सेव वाटर का संदेश
रोटरी क्लब ने रविवार को कुमार वाटिका में धूम-धाम से होली महोत्सव मनाया। कार्यक्रम में पानी बचाने का संदेश दिया गया। अध्यक्ष नवनीत अग्रवाल ने कहा कि इस होली में हमें पानी बचाने का काम करना है। क्लब चार्टर अध्यक्ष साकेत सुधांशु शर्मा ने कहा कि केमिकल युक्त रंगों से कई तरह से त्वचा को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए हर्बल रंगों का उपयोग करें। अंत में ब्रज के गीतों पर नृत्य किया गया और फूलों की होली खेली गई। कार्यक्रम में क्लब सचिव विकास अग्रवाल, विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पवन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, रजत अग्रवाल, नितिन सेहता, संजय आयलनी, गोङ्क्षवद टिकियानी, अर्जुन भटनागर, अंजलि, सलोनी दीप्ति, तृप्ति, भावना, रश्मि, कशिश, सोनी, साक्षी, मेघा आदि उपस्थित रहे।

धूमधाम से मनाया फाग महोत्सव
अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित फाग महोत्सव का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन पार्क रामपुर बाग में वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार एवं समिति संरक्षक कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अध्यक्ष अशोक गोयल ने बताया इस बार के फाग महोत्सव में वृंदावन से आई हुए ब्रज रसिक नितिन भारती महाराज की रास मंडली ने प्रस्तुति दी। मीडिया प्रभारी राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में उमाशंकर एरन, संतोष अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल सहित 11 लोगों को अग्र सेवा समान से जनप्रतिनिधियों द्वारा समानित किया गया। सह मीडिया प्रभारी रिशुल अग्रवाल ने बताया कि संयोजक के रूप में नीलेश अग्रवाल, अन्जय अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अतुल गोयल, मुकुल अग्रवाल एवं कार्यक्रम का संचालन करने में समित अग्रवाल का मुय सहयोग रहा। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, संजय गर्ग, अनूप गोयल व अन्य मौजूद रहे।