दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो बहनोई के साथ वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार दूसरा आरोपी फरार

<दहेज की डिमांड पूरी न हुई तो बहनोई के साथ वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को किया गिरफ्तार दूसरा आरोपी फरार

BHUTABHUTA: रक्षाबंधन के दिन घर आए मेहमान के स्वागत में पत्नी ने नॉनवेज डिश बनाने से इनकार किया तो पति पर खून सवार हो गया। पत्नी की लात-घूंसे से इतनी पिटाई कर दी कि उसकी जान निकल गई। घटना शाही थाना क्षेत्र के ब्राहमपुर गांव की है। मामले में महिला के मायके वालों ने दहेज हत्या का मुकदमा पति और उसके बहनोई पर दर्ज कराया है।

दहेज के लिए करते थे प्रताडि़त

थाना हाफिजगंज के नरई नौवानगला गांव निवासी हरिराम सागर की की बेटी गीता (ख्भ्) का विवाह करीब छह वर्ष पहले भुता थाना क्षेत्र के ब्राहमपुर गांव निवासी महावीर पुत्र हीरालाल से हुआ था। दोनों को एक बेटी प्रीती व एक महीने का बेटा है। आरोप है कि विवाह के वक्त हरिराम ने हैसियत के मुताबिक़ दान-दहेज दिया लेकिन गीता के ससुराल वाले इससे संतुष्ट नहीं थे। आरोप है कि अक्सर दहेज में बाइक व सोने की चेन के लिए उसे प्रताडि़त किया जाता था। इसके चलते गीता पिछले दिनों अपने मायके आ गई थी और ससुराल नहीं जाना जा चाह रही थी। इसके बाद मायके वालों ने समझाकर और पंचायत बैठाकर उसे ससुराल भेज ि1दया था।

ससुराल से लौटा, कर दी हत्या

थर्सडे रक्षाबंधन होने के बावजूद महावीर गीता को उसके मायके नहीं ले जाकर खुद ससुराल पहुंच गया। यहां उसने ससुराल वालों से बाइक और सोने की चेन की डिमांड की। इसके बाद शाम को वह अपने घर पर लौट आया। घर पर जमकर शराब पी और गीता से मीट बनाने के लिए कहा तो उसने इसका विरोध किया। आरोप है कि इससे गुस्साए महावीर ने अपने बहनोई रमेश निवासी शहर के नवी नगला के साथ मिलकर उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी। इसके चलते उसे पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई। सूचना मजिस्ट्रेट संदीप श्रीवास्तव पहुंचे और उनकी मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मायके वालों की तहरीर पर महावीर और उसके बहनोई पर केस दर्ज कर लिया। जबकि महावीर को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाहिता को पेट और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गौरव सिंह यादव, थाना भुता