12 मार्च से बरेली-कासगंज के बीच रेगुलर 14 पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू

BAREILLY:

रेलवे ने होली के फेस्टिवल पर बरेली-कासगंज रूट के मुसाफिरों को बड़ी सौगात दी है। एनईआर इज्जतनगर मंडल ने बरेली सिटी-कासगंज जंक्शन रूट पर 5 जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेनों के संचालन की सुविधा शुरू कर दी है। बरेली सिटी-रामगंगा ब्रिज के बीच ब्रॉडगेज रूट होने के बाद 12 मार्च से इन 5 जोड़ी नई ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पहले इस रूट पर दो जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन हो रहा है। नई ट्रेनों का संचालन शुरू होने से इस रूट पर रोजाना कुल 14 ट्रेनें मुसाफिरों के लिए मुहैया होंगी। वहीं इन ट्रेनों का संचालन शुरू होने से बरेली सिटी-लालकुआं और बरेली सिटी-पीलीभीत रूट की 7 पैसेंजर ट्रेनों के शेड्यूल में मामूली बदलाव किया गया है।

--------------------

नई ट्रेनों का शेड्यूल

- ट्रेन 55356 बरेली सिटी से सुबह 7 बजे छूटकर बरेली जं। से 07.20 बजे होते हुए कासगंज जं। पर 10.50 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 55355 कासगंज जं। से सुबह 09.35 बजे छूटकर बरेली जं। से 12.40 बजे होकर बरेली सिटी पर दोपहर 01.05 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55344 बरेली सिटी से सुबह 10 बजे छूटकर बरेली जं। से 10.18 बजे होकर कासगंज जं। पर दोपहर 01.40 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 55343 कासगंज जं। से सुबह 6 बजे छूटकर बरेली जं। से 09.05 बजे होकर बरेली सिटी 09.30 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55358 बरेली सिटी से दोपहर 01.30 बजे छूटकर बरेली जं। से 01.45 बजे होकर कासगंज जं। शाम 05.05 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 55357 कासगंज जं। से शाम 05.10 बजे छूटकर बरेली जं। से रात 08.15 बजे होकर बरेली सिटी 08.30 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55346 बरेली सिटी से शाम 05.10 बजे छूटकर बरेली जं। से 05.25 बजे होकर कासगंज जं। पर रात 08.50 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 55345 कासगंज जं। से दोपहर 12.55 बजे छूटकर बरेली जं। से दोपहर 04.10 बजे होकर बरेली सिटी 04.35 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55360 बरेली सिटी से रात 08.35 बजे छूटकर बरेली जं। से 08.50 बजे होकर कासगंज जं। पर रात 11.45 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन 55359 कासगंज जं। से रात 09.20 बजे छूटकर बरेली जं। से 11.50 बजे होकर बरेली सिटी पर रात 12.15 बजे पहुंचेगी।

--------------------

इनके शेड्यूल में बदलाव

- ट्रेन 55350 बरेली सिटी-लालकुआं बरेली सिटी स्टेशन पर ट्रेन शाम 05.10 बजे की बजाय दोपहर 04.15 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55352 बरेली सिटी-लालकुआं बरेली सिटी स्टेशन पर 12.30 बजे के बजाए 12.40 बजे पहुंचेगी।

- ट्रेन 55347 बरेली सिटी से सुबह 11 बजे की बजाय 10.30 बजे छूटेगी

- ट्रेन 05306 बरेली सिटी-लालकुआं स्पेशल बरेली सिटी से शाम 07.40 बजे की बजाय रात 08.45 बजे छूटेगी।

- ट्रेन 55365 बरेली सिटी-पीलीभीत, बरेली सिटी से दोपहर 01.25 बजे की बजाय 02.45 बजे छूटेगी।

- ट्रेन 55364 पीलीभीत-बरेली सिटी, बरेली सिटी स्टेशन पर 12 बजे पहुंचेगी।