-डॉक्टर महिला का पति प्राइवेट हॉस्पिटल में है रेडियोलॉजिस्ट

-पत्नी ने पचास लाख रुपए दहेज मांगने का लगाया आरोप

BAREILLY

सुभाषनगर थाना क्षेत्र की एक सरकारी महिला डॉक्टर से उसका पति दहेज में पचास लाख लाने की डिमांड कर रहा है। डॉक्टर महिला ने जब रुपयों की डिमांड पूरी करने में असमर्थता जताई तो पति ने आधी रात मारपीट शुरू कर दी। परेशान होकर महिला ने मायके वालों को फोन से सूचना दी। मायके वालों ने मामले की शिकायत महिला थाने में कर एसपी सिटी से भी मुलाकात की।

सीएचसी पर तैनात है महिला

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड निवासी एक डॉक्टर निजी हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करता है। डॉक्टर की पत्नी भी बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर सीएचसी पर तैनात है। महिला का कहना है कि पति नर्सिग होम बनाने के लिए उससे पचास लाख रुपए दहेज में लाने की डिमांड करता है। महिला डॉक्टर ने पति को समझाया कि वह इतनी रकम मायके से नहीं ला सकती है। जिस पर डॉक्टर पति ने उसे रात में ही पीटना शुरू कर दिया। जिसमें महिला को गंभीर चोटें लगी। सुबह महिला डॉक्टर की सूचना पर पहुंचे मायके वाले उसे लेकर एसपी सिटी से मिले। एसपी सिटी ने मामला सीओ थर्ड सिद्धार्थ वर्मा के पास भेज दिया। सीओ के आदेश पर महिला कांस्टेबल ने महिला डॉक्टर का मेडिकल कराया। महिला थाना एसओ ने शाम को डॉक्टर दंपत्ति को महिला थाने बुलाया, जहां पर देर शाम तक दोनों पक्षों में सुलह की बात चल रही थी। हालांकि पुलिस ने मामले में लिखा-पढ़ी होने से इनकार किया है।