घर से अकेले निकले तो हो सकता है खतरा

वॉर्निंग में कहा गया है कि  कोई भी व्यक्ति रात में अकेले घर से बाहर नहीं निकलेगा। लोगों को खुले में सोने के लिए भी मना किया गया है। सलाह दी गई है कि लोग घर से रात में निकलते समय अपने साथ डंडा और टॉर्च जरूर रखें। तेंदुए को पकडऩे के लिए दो पिंजरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही वन विभाग और सेना की टीम दुधवा से आए ट्रैकुलाइजिंग एक्सपर्ट के साथ लगातार कांबिंग कर रही है, ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके। इतना ही नहीं सेना के अधिकारियों को भी खुली गाडिय़ों में चलने से मना किया गया है।

झाडिय़ों में छिपा है तेंदुआ

स्टेशन हेड क्वार्टर के एडम क मांडेंट कर्नल योगेंद्र कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर तेंदुए के होने की संभावना है वह बरेली क्लब से 300 मीटर की दूरी पर है। यह जगह शहीद चौक  से मात्र 150 मीटर की दूरी पर है। इस एरिया में घनी झाडिय़ां होने की वजह से तेंदुआ आसानी से छिपा हुआ है। यह रात को ही झाडिय़ों से बाहर आता है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकडऩे की पुरजोर कोशिशें जारी हैं।