बरेली (ब्यूरो)। त्योहारों को लेकर बाजार में भीड़ उमड़ रही है। त्योहार पर खरीदारी के समय लोगों को जाम ना झेलना पड़े। इसको लेकर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस की ओर से डायवर्जन जारी किया गया है। मंगलवार से 27 अक्टूबर तक धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन पूजा व भैया दूज को लेकर डायवर्जन व्यवस्था लागू रहेगी। मुख्य बाजारों में चार पहिया व तीन पहिया वाहनों यानी ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व रिक्शा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे।

लगाए जाएंगे बैरिकेड
एसपी ट्रैफिक राम मोहन ङ्क्षसह ने बताया कि त्योहारों को लेकर 27 की रात नौ बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। कुतुबखाना के साथ मुख्य बाजारों में चार व तीन पहिया वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेंगे। बताया कि चार पहिया व तीन पहिया वाहन चौपुला, चौकी चौराहा, कार बाजार तिराहा, श्यामगंज तिराहा, ईसाईयों की पुलिया, साहू गोपीनाथ तिराहा, कोहाड़ापीर बैरियर, किला क्राङ्क्षसग, पटेल चौक व सिकलापुर चौराहे से अंदर की ओर नहीं जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था के लिए बाकायदा तय प्वाइंटों पर बैरिकेड भी लगाए जाएंगे जिससे चार व तीन पहिया वाहन किसी भी सूरत में बाजार के अंदर एंट्री नहीं कर सकेंगे। उन्हें बाहर-बाहर ही निकाला जाएगा।

त्योहारों पर एक नजर
22 अक्टूबर- धनतेरस
24 अक्टूबर- दीपावली
26 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
27 अक्टूबर भैया दूज


यह रहेगी व्यवस्था :
1- चौपुला चौराहे से कोई भी चार व तीन पहिया वाहन बिहारीपुर की तरफ नहीं जा सकेगा।
2- चौकी चौराहे से कोई भी चार व तीन पहिया वाहन पटेल चौक की तरफ नहीं जाएगा।
3- कार बाजार तिराहा से कोई भी चार व तीन पहिया वाहन बरेली कालेज से पटेल चौक की ओर नहीं जा सकेंगे।
4- श्यामगंज चौराहे से कोई भी चार व तीन पहिया वाहन कालीबाड़ी की ओर नहीं जा सकेंगे।
5- ईसाइयों की पुलिया से श्यामगंज की ओर कोई भी चार पहिया व तीन पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे। बियावान कोटी से डायवर्जन रहेगा।
6- साहू गोपीनाथ से कुतुबखाना की ओर कोई भी तीन व चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
7- कोहाड़ापीर से कोई भी चार व तीन पहिया वान कुतुबखाना नहीं जा सकेंगे।
8- किला क्राङ्क्षसग से बड़ा बाजार की तरफ कोई भी तीन व चार पहिया वाहन नहीं जा सकेंगे।
9- पटेल चौक से कोई भी चार व तीन पहिया वाहन नावेल्टी व सिकलापुर की तरफ नहीं जाएंगे।
10- सिकलापुर से रोडवेज की तरफ तीन व चार पहिया नहीं जा सकेंगे।