-सिठौरा से सेक्स रैकेट के चुंगल से बची लड़की को एक महीने बाद भी नहीं मिला ठिकाना

-शनिवार को मुंबई लेकर जाएगी पुलिस, नहीं पता कि क्या होगा नया ठिकाना

BAREILLY: करीब सवा महीने पहले सुभाषनगर के सिठौरा से सेक्स रैकेट से मुक्त लड़की को ठिकाना नहीं मिल पा रहा है। इतने दिनों से महिला थाना ही उसका घर बना हुआ है। सुभाषनगर पुलिस मुंबई जाकर लौट आई है। बरेली के बाल कल्याण संस्थान ने पुलिस को उसे मुंबई के बाल कल्याण संस्थान में पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस शनिवार को उसे मुंबई लेकर जाएगी। उसके बाद ही पता चलेगा कि उसका नया ठिकाना क्या होगा। सोर्सेस की मानें तो उसकी नानी व अन्य रिश्तेदारों ने उसे साथ न रखने की बात कही है।

परिजनों की बेरुखी है जारी

पुलिस की टीम मुंबई गई तो पता चला कि उसकी नानी व अन्य लोग उसे साथ नहीं रखना चाहते हैं। एक बार चेन्नई में सेक्स रैकेट में पकड़े जाने के बाद उसे छुड़ाकर ले आए थे। लेकिन वह फिर से चली गई थी। वहीं बरेली पुलिस ने उसे पहले कोर्ट में और फिर बाल कल्याण संस्थान में पेश किया। यहां से उसे मुंबई के बाल कल्याण संस्थान में पेश करने का आदेश दिया गया। वहां पर पुलिस उसके परिजन यदि उसे साथ ले जाने की अप्लीकेशन देंगे तो वह परिजनों के साथ जा सकती है नहीं तो संस्थान जहां आदेश देगा वहीं उसे भेजा जाएगा।

बरेली के बाल कल्याण संस्थान ने मुंबई में बाल कल्याण संस्थान में पेश करने का आदेश दिया है। शनिवार को उसे मुंबई लेकर जाया जाएगा।

धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी टू बरेली