- 76 वर्षो बाद 10 से 31 जुलाई के मध्य बुध, शुक्र, सूर्य, गुरु के बदलेंगे भाव, राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

BAREILLY:

कहते हैं कि कोई एक भी ग्रह यदि अपनी चाल बदल दे तो जीवन में उथल-पुथल मच जाता है, लेकिन जब चार ग्रह कुछ ही दिनों के अंतराल पर अपनी स्थितियां बदल दें तो क्या होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। ज्योतिषाचार्यो के मुताबिक जुलाई में ग्रहों की चाल तीव्र गति से बदलने के संकेत मिल रहे हैं। यह चारों ग्रह करीब 76 वर्षो बाद अपनी जगहें 20 दिनों के भीतर बदल देंगे। उनके मुताबिक ग्रहों की चाल 11 से 31 जुलाई के बीच बदलेंगी। जिससे जातकों के जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना है।

यह हैं वह चार ग्रह

ज्योतिषाचार्य आचार्य प्रखर मिश्रा के अनुसार 20 दिनों में 5 दिनों के अंतराल पर सूर्य, बुध, शुक्र और गुरू अपने स्थान बदलेंगे। गौरतलब है कि प्रत्येक 76 वर्षो बाद कुछ ग्रह अपनी चाल बदलते हैं। वहीं, इनके स्थान बदलने से राशियों पर भी प्रभाव पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में कुछ राशियों के जातकों को तरक्की, लाभ, खुशखबरी मिलेगी। तो दूसरी ओर कुछ राशियों पर फालतू खर्च, बीमारियां, विवाद, तनाव और व्यापार में हानि की भी संभावना है।

बरेली में होगी उथल-पुथल

ग्रहों की चाल बदलने की वजह से जुलाई में अतिवृष्टि की संभावना है। ज्योतिषाचार्य पं। राजेंद्र त्रिपाठी के अनुसार राजनितिक माहौल में उठापटक समेत कोई बड़ी दुर्घटना होने की संभावनाएं भी बन सकती हैं।

राशियों पर क्या होंगे प्रभाव

मेष - सूर्य और मंगल साथ होने से समय अच्छा रहेगा। सूर्य 15 को कर्क में जाएगा तो खर्च बढ़ेगा। नौकरी, व्यापार, जीवनसाथी का सहयोग के अवसर हैं।

वृष - बुध और शुक्र राशि बदलेंगे। जिसकी वजह से बुध तीसरा और शुक्र चौथे स्थान पर होने से अनजाने में लिए गए फैसलों से लाभ होने की संभावना है।

मिथुन - नौकरी पेशा और बिजनेस करने वालों को फायदा। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या। गुस्से पर कंट्रोल रखें और कर्ज लेने से बचे रहें तो बेहतर रहेगा।

कर्क - खुद पर कंट्रोल रखें। बीमारी और विवाद बढ़ने की संभावना। फालतू खर्च करने से विवाद होने के संयोग हैं। सोच समझकर ही बोलें।

सिंह - 10 जुलाई से स्थितियां बदलने लगेंगी। जैसे जैसे माह का आखिरी दिन आएगा मुश्किलें बढ़ती जाएंगी। किसी भी तरह का रिस्क लेने से बचें।

कन्या - सूर्य बारहवें भाव में है। मानसिक तनाव, बेवजह की परेशानी और विवाद की स्थिति रहेगी। लेकिन अचानक से टूर प्लान भी बन सकता है।

तुला - बुध भाग्य भाव में होगा। शुक्र भी कर्म भाव में होगा। योजनाओं के फलीभूत होने और अचानक धन लाथ समेत प्रमोशन, आमदनी की संभावना है।

वृश्चिक - पूर्व में चली आ रही परेशानियां कम होंगी। करीब 20 जुलाई के बाद सूर्य का कर्क में प्रवेश होने से पारिवारिक सुख शांति समेत व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु - बुध का मिथुन राशि में प्रवेश होने से सभी स्थितियां अनूकूल हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन सुखद और सभी शौक पूरे होने के संकेत मिलेंगे।

मकर - बुध और शुक्र का कर्क में प्रवेश होने से सुख सुविधा, विलासिता एवं अन्य इच्छाएं पूरी होने की प्रबल संभावना है। हल्की परेशानी होगी।

कुंभ - रोजमर्रा की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ होगा। संतान सुख समेत स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव होने की संभावना है।

मीन - खर्च के साथ शुरूआती होगी। पुराने विवाद से भी सामना हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होने, चतुराई से कोई बेहतर कार्य करने की संभावना है।