- कैसे दूर होगी बिजली संकट की समस्या

- सब स्टेशन से कर्मचारी रहते हैं गायब

>BAREILLY:

गर्मी आते ही बिजली लोगों को रुलाने लगती है.जबकि पॉवर कॉरपोरेशन का निर्देश है कि कर्मचारी बिजली की प्रॉब्लम को जल्द से जल्द दूर करें ताकि कंज्यूमर्स को दिक्कत न आए। जबकि विभाग के कर्मचारी हैं कि सारी व्यवस्थाओं पर बट्टा लगाने पर तुले हुए हैं। सब स्टेशनों पर तैनात कर्मचारी बजाए कंज्यूमर्स की प्रॉब्लम्स दूर करने के खुद प्रॉब्लम बनकर उभर रहे हैं। थर्सडे को आई नेक्स्ट टीम ने कई सब स्टेशन पर कर्मचारियों की हकीकत जानने का प्रयास किया।

रियलिटी चेक क्

सिविल लाइंस म्म् केवीए दिन में क्क्.फ्भ् बजे

सिविल लाइंस स्थित म्म् केवीए के अंदर टीवी चल रही थी, लेकिन कर्मचार मौजूद नहीं थे। करीब भ् मिनट बाद एसएसओ अलीम खान की एंट्री हुई। उन्होंने बताया कि सब स्टेशन पर सात कर्मचारियों की तैनाती है। चार संविदा और तीन परमानेंट कर्मचारी हैं। जबकि सात कर्मचारियों की ड्यूटी के बावजूद वहां सिर्फ कर्मचारी मिला। जबकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने सिविल लाइंस दो को कंट्रोल रूम बना रखा है।

रियलिटी चेक ख्

सिविल लाइंस फ्फ् केवीए - दोपहर क्ख् बजे

सिविल लाइंस फ्फ् केवीए गेट से एंट्री करते ही 8-क्0 की संख्या में कुछ लोग आपस में गप्पे लड़ाते हुए मिले। जब टीम सब स्टेशन जा पहुंची तो यहां की हालत बदतर मिली। न तो रजिस्टर मेंटेन हुथा और न ही फोन रिसीव करने वाला कोई भी कर्मचारी मौके पर था। जबकि, कूली नारायण दास बेंच पर ही सोए हुए मिले। थोड़ी देर गुजरी तो हांफते हुए सब स्टेशन पर अनीस अहमद पहुंचे। वह गेट पर लोगों से गप्पे लड़ा रहे थे। जबकि कहीं भी फॉल्ट न आने के बाद भी बाकी कर्मचारी सब स्टेशन से गायब थे।

रियलिटी चेक फ्

रामपुर गार्डेन - दोपहर क्ख्.ख्0 बजे

हालांकि यहां की स्थिति कुछ संतोषजनक रही। मौके पर मौजूद कर्मचारी चंद्र प्रकाश किसी कंज्यूर का फोन अटेंड किए हुए थे। दो मिनट तक संतोष की फोन पर बात होती रही। संतोष ने बताया कि उनके अलावा यहां पर संदीप, जयवीर और अमित चौधरी की शिफ्ट वाइज ड्यूटी है। अमित चौधरी अवकाश पर थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सब स्टेशन के कर्मचारी फोन रिसीव करते हैं।

रियलिटी चेक ब्

कुतुबखाना - दोपहर क्.क्भ् बजे

रामपुर गार्डेन सब स्टेशन के बाद टीम कुतुबखाना सब स्टेशन पहुंची। यहां पर एसएसओ माहिर अली अपनी चेयर पर बैठे मिले। सब स्टेशन पर तीन-चार की संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। माहिर अली का काम रजिस्टर मेंटेन करने का है। यहां पर जेई पवन चंद्रा को लेकर टोटल सात कर्मचारी हैं। माहिर ने बताया कि बाकी कर्मचारी साइट पर गए हुए है। लोकेशन पूछने पर उनका उत्तर संतोषजनक नहीं था। हैरत की बात तो यह है कि जिस कर्मचारी के पास रजिस्टर मेंटेन करने की जिम्मेदारी है। उसे अन्य कर्मचारी के बारे में कुछ पता ही नहीं है।

क्या करें

- रजिस्टर मेंटेन और फोन रिसीव करने के लिए सब स्टेशन पर एक कर्मचारी का होना जरूरी है।

- सब स्टेशन पर कर्मचारी मौजूद नहीं होने पर संबंधित एक्सईएन से शिकायत की जा सकती है।

- इसके बाद भी कोई समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो, एसई या चीफ से कंप्लेन करें।

सब स्टेशन पर एसएसओ का रहना जरूरी है। यदि, सब स्टेशन से कर्मचारी गायब रहते हैं तो, इसकी जांच की जाएगी। ड्यूटी से गायब मिलने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

वीके शर्मा, चीफ इंजीनियर, बिजली विभाग