-हजारों की तादाद में गुरु के भव्य पांडाल में मत्था टेकने पहुंची संगत

-रागी जत्थों के शबद कीर्तन और लंगर छक कर निहाल हुई संगत

BAREILLY:

शहर की संगत ने फ्राइडे को बिशप मंडल में लगे पंडाल में बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ गुरू साहिब श्री गुरुनानक देव जी का पावन पर्व मनाया। सबसे पहले गुरुद्वारा सिविल लाइंस में सुबह 8 बजे एकत्र होकर गुरवाणी सेवा सोसायटी के साथ मिलकर साहिब श्री गुरुग्रंथ साहिब का सुसज्जित वाहन में गुरवाणी कीरतन करते हुए पंडल में लाकर विराजमान किए। जयकारों की गूंज के साथ कीरतन भाई मंदी सिंघ ने छोटे बच्चों के साथ मिलकर किया। रागी प्रभजोत सिंघ, भाई मनिन्दर सिंघ भाई बलवंत सिंघ के रागी जत्थों ने गुरू जय गायन कर संगत को निकाह किया। सिख मिशनरी कालिज के भाई कश्मीर सिंह ने साहिब श्री गुरुनानक देव जी के जीवन पर प्रकाश्ा डाला।

संगत ने िकया निहाल

रागी भाई जोगा सिंघ ने शबद गुरू नाक जिनि सुणिआ पेखिआ पेखिआ से फिरि, गरभासि न परिआ रै गायन किया। चंडीगढ़ से आए भाई बलवीर सिंघ ने शबद, साहिब, मेरा नीत नवा सदा-सदा दातार व भइआ आनन्द जगत्रिु विचि कल तारण गुरू नानक आइआ, एवं सतिगुरु नानक प्रगटिओ मिटी धुंध जगु चाननु आइआ गाकर निहाल किया। भाई गुरुमीत सिंघ सहारनपुरी ने शबद 'हरि गुरू नानक जिनि परसिओ, जिनि सतिगुरू कीओ उद्वार' एवं जेता समुन्द्र सागहर नीर भरिआ, गायन किया। अमृतसर से आए भाई किशन सिंध ने गुरु नानक देव के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वज मूल मंत्र के कर्ता धर्ता थे। गुरु ग्रन्थ साहिब जी में गुरू नानक साहिब जी के 19 रागों में शबद है। सबसे पहले गुरुद्वारे की स्थापना करतारपुर साहिब में की। भाई मरदाना जी एवं भाई बाला जी सदैव गुरू नानक देव के साथ रहते थे। प्रचार यात्रा के दौरान जब गुरुनानक देव जी गोरखमत्ता पहुंचे। तो वहीं के योगियों ने गुरुनानक देव के उपदेश सुनकर उस स्थान का नाम नानकमत्ता साहिब रख दिया जो कि बरेली से लगभग 90 किमी दूर है। उन्होंने वहीं पर आध्यात्मिक उपदेश दिया। इस मौके पर दूर दराज से आए रागी जत्थों ने निहाल किया।

100 लोगों ने िकया रक्तदान

पंडाल में जहां सैकड़ों संगत गुरुवाणी का रसपान कर रही थी, तो दूसरी ओर पंडाल के बाहर हजारों की तादाद में संगत स्टॉल्स पर मौजूद रही। पांडाल के बाहर मेले जैसा नजारा रहा। यहां धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगा हुआ था। गुरू से संबंधित पुस्तक फ्री वितरित की गई। क्विज प्रतियोगिताओं में सिख से संबंधित सवालों का जवाब देने वालों को पुरस्कृत किया गया। वहीं, इसके अलावा हेल्थ कैंप पर भी हेल्थ एडवाइज के साथ 100 लोगों ने रक्तदान किया। सिख मिशनरी कॉलेज की तरफ से धार्मिक पुस्तकों का स्टाल लगाया गया। पंजाब एंड सिंध बैक ने चाय का स्टाल लगाया। संगत के एक प्रेमी ने सारी संगत के लिए आइसक्रीम के लिए स्टाल लगाए। संगत ने गुरू का प्रसाद एवं गुरू का लंगर छका। रात को सभी गुरुद्वारों में दीपमाला एवं रोशनी के साथ कीरतन दीवान देर रात तक जारी रहा।

यह भी रहे मौजूद

कार्यक्रम में शहर विधायक डॉ। अरुण कुमार, मेयर डॉ। उमेश गौतम, बीजेपी महानगर अध्यक्ष डॉ। केएम अरोरा, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, सुप्रिया ऐरन, ने भी मत्था टेका और लंगर छका। सेंट्रल कमेटी के अध्यक्ष सरदार मनमोहन सिंघ महासचिव गुरदीप सिंह बग्गा, एवं सतिन्द्र सिंघ बख्शी ने किया।