बरेली (ब्यूरो)। बारिश के बाद से जिले के जहां तापमान में गिरावट आई है, वहीं एक्यूआई में भी काफी सुधार हुआ है। सिटी के सिविल लाइंस का एक्यूआई 150 के पार जा रहा था तो राजेंद्र नगर का एक्यूआई भी 100 के करीब तक पहुंच रहा था। अब बारिश के बाद एक्यूआई राजेंद्र नगर और सिविल लाइंस का 17 अक्टूबर को 43 पर पहुंच गया है। बारिश के बाद से जिले में अब गुलाबी ठंडक शुरू हो गई है। 16 अक्टूबर को मिनिमम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस था जबकि मैक्सिमम तापमान 32.6 डिग्री था। वह अब 17 अक्टूबर को मिनिमम तापमान 20.5 डिग्री तो मैक्सिमम तापमान 28.7 डिग्री पर पहुंच गया है।

किसानों की बढ़ाई परेशानी
अचानक हुई बारिश ने जहां लोगों को राहत दी है। सर्दी कर अहसास होने शुरू हो गया है। बरसात ने एक्यूआई में सुधार ला दिया तो वहीं किसानों के लिए मुसीबत भी खड़ी कर दी। किसानों की धान की तैयार फसल को काफी नुकसान हुआ है। भमोरा के किसान महेन्द्र की माने तो उनके यहां ओलावृष्टि भी हुई है। धान का एरिया है इस एरिया में धान की फसल अधिक होती है। लेकिन इस बार तैयार फसल के बाद ओलावृष्टि बारिश और तेज हवाओं से फसल को नुकसान हुआ है। इससे फसल की पैदावार भी असर पड़ेगा। क्योंकि अभी तक फसल तो खेत में ही है।

ठंड का अहसास
सोमवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला दिखा। सुबह बारिश का दौर शुरू हुआ तो दोपहर बाद जोरों की आंधी के साथ बारिश स्टार्ट हो गई। जिससे हल्की-हल्की ठंड का एहसास होने लगा। कहा जाए तो छोटे बच्चों के गर्म भी कपड़े निकल आए। फिलहाल तो मौसम काफी अच्छा हो गया है.पारा गिरने के कारण ठिठुरन बढ़ गई।

5 डिग्री गिरा तापमान
बारिश से मौसम का पारा 5 डिग्री तक गिर गया है। दो दिन पहले दोपहर में जोरों की धूप के कारण लोगों का बाहर निकला मुश्किल हो जाता था। लेकिन मंडे को तेज हवाओं के साथ बारिस होने की वजह से तापमान में गिरावट आ गई। रविवार को अधिकतम तापमान 32.6 था, जबकि टयूजडे को 28.7 डिग्री सेल्सियस हो गया।

43 पर पहुंचा एक्यूआई
जिले में बारिश से पहले जहां एक्यूआई 150 के पार जा रहा था वह अब कांट्रोल हो चुका है। राजेन्द्र नगर और सिविल लाइंस एरिया का एक्यूआई 43 पर पहुंच गया है। मौसम विज्ञानी की माने तो एक्यूआई इस समय बरेली का बेहतर चल रहा है। बारिश के कारण एक्यूआई में 100 से अधिक तक गिरा है इससे बरेलियंस ने राहत की सांस ली है।