नगर निगम के पुराने स्लॉटर हाउस का 25 करोड़ से हो रहा मॉडर्न रेनोवेशन

एसटीपी से ट्रीट होगा गंदा पानी, कचरे के डिस्पोजल के लिए बनेगा प्लांट

BAREILLY:

मोहनपुर ठिरिया स्थित नगर निगम का मॉडर्न स्लॉटर हाउस मार्च से संचालित होगा। पिछले दो साल से बंद पड़े इस स्लॉटर हाउस के रेनोवेशन की कवायद अपने आखिरी दौर में है। सीएम अखिलेश यादव ने निगम के इस स्लॉटर हाउस के मॉडर्नाइजेशन के लिए 25 करोड़ के बजट पर मुहर लगाई थी। स्लॉटर हाउस के मॉडर्न रेनोवेशन की कवायद में जुटी एजेंसी ने निगम को फरवरी तक काम पूरा होने का भरोसा दिया है। जिसके बाद मार्च से ही मॉडर्न स्लॉटर हाउस के दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। नगर निगम का मॉडर्न स्लॉटर हाउस शुरू होने से जहां मोहन ठिरिया के लोगों को गंदगी व बदबू से निजात मिलेगी। वहीं पर्यावरण में हो रहे एयर, सॉइल और वॉटर पॉल्यूशन पर भी रोकथाम लगेगी।

एरिया में न होगी गंदगी

मॉडर्नाइजेशन की कवायद से पहले स्लॉटर हाउस से निकलने वाला गंदा पानी व मीट के अवशेष मोहनपुर ठिरिया के नाला में ही बहा दिया जाता था, जिससे लोगों को दिक्कत होती थी। मॉडर्न स्लॉटर हाउस बनाने की कवायद में एक एसटीपी भी बनाया जाना है, जो स्लॉटर हाउस के ड्रेनेज से होकर गुजरने वाले खून-मीट के अवशेष मिले गंदे पानी को ट्रीट करेगा। पानी का ट्रीटमेंट करने के बाद ही उसे नाला में छोड़ा जाएगा। वहीं जानवरों के अवशेष व हड्डियों के डिस्पोजल के लिए भी अलग से प्लांट बनाया जा रहा है। इससे एरिया में न तो गंदगी खुले में फैलेगी और न ही बदबू से लोग परेशान होंगे।

निजी कंपनी करेगी संचालन

स्लॉटर हाउस के मॉडर्नाइजेशन का काम निजी एजेंसी हाइटेक को मिला है। 1 दिसम्बर को एजेंसी के इंजीनियर आनंद ने पर्यावरण अभियंता उत्तम कुमार वर्मा से मुलाकात कर स्लॉटर हाउस के मॉडर्नाइजेशन की प्रोग्रेस बताई। इंजीनियर ने बताया कि फरवरी तक स्लॉटर हाउस के मॉडर्न रेनोवेशन का काम पूरा हो जाएगा। मार्च से मॉडर्न स्लॉटर हाउस के शुरू होने पर इसका संचालन निजी कंपनी के हाथों रहेगा। कंपनी का मोहनपुर ठिरिया में ही निजी मॉडर्न स्लॉटर हाउस है। निगम ने कंपनी से करार कर अपने मॉडर्न स्लॉटर हाउस के संचालन की जिम्मेदारी भी उसे दे दी है।

हर साल 2.5 करोड़ की इनकम

निजी कंपनी के मैनेजमेंट व स्टाफ की कुशलता से निगम के मॉडर्न स्लॉटर हाउस के कामयाब संचालन की उम्मीद अधिकारी जता रहे हैं। इसके बदले में कंपनी हर साल निगम को 2.5 करोड़ रुपए बतौर किराया अदा करेगी। बिना मशक्कत किए निगम को हर साल 2.5 करोड़ का रेवेन्यू मिलेगा। वहीं मॉडर्न स्लॉटर हाउस के मेंटीनेंस व रखरखाव की जिम्मेदारी भी कंपनी की ही होगी। एरिया में दो मॉडर्न स्लॉटर हाउस खुलने से छोटे स्तर के अवैध स्लॉटर हाउस पर कड़ाई से रोक लगा दी जाएगी। वहंीं अवैध तरीके से पशुओं का कटान करने वालों पर निगम कार्रवाई करेगा।

-----------------------

मॉडर्न स्लॉटर हाउस के मार्च तक शुरू होने की पूरी उम्मीद है। निजी कंपनी इसका संचालन करेगी और हर साल निगम को 2.5 करोड़ का भुगतान करेगी। नए स्लॉटर हाउस से मोहनपुर ठिरिया में गंदगी व पॉल्यूशन की दिक्कत खत्म हो जाएगी। - डॉ। आईएस तोमर, मेयर