बरेली (ब्यूरो)। एयर पोर्ट से उड़ान भरने वाली एलायंस एयर की फ्लाइट्स अब नए शेड्यूल से संचालित होंगी। कंपनी ने अपने फ्लाइट्स के लिए विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार दिल्ली से आने वाली फ्लाइट अब यहां दोपहर 2.50 बजे लैंड करेगी और 3.20 बजे यहां से दिल्ली को टेक ऑफ करेगी। यह फ्लाइट अभी तक यहां दोपहर 12.30 बजे पहुंचती थी। कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि पैसेंजर्स को पेरशानी न हो, इसके लिए अपडेट शेडयूल जारी कर दिया है। दिल्ली आने-जाने के लिए बरेली एयरपोर्ट से फिलहाल ट्यूजडे, थर्सडे, सैटरडे और संडे को विमान सेवा उपलब्ध है।

इंडिगो ने नहीं बदली टाइमिंग
बरेली एयरपोर्ट से दिल्ली के साथ ही जयपुर, मुंबई और बंगलुरु के लिए फ्लाइट्स सेवा संचालित होती है। इन फ्लाइट्स का संचालन एलायंस एयर और इंडिगो एयरलाइंस कर रही हैं। इसमें से दिल्ली के लिए तो एलायंस एयर की सेवा और दूसरी डेस्टीनेशन के लिए इंडिगो की फ्लाइट् उड़ान भरती हैं। एलायंस एयर ने दिल्ली की फ्लाइट का ङ्क्षवटर शेड्यूल जारी कर दिया है। वहीं इंडिगो एयरलायंस ने अपनी टाइङ्क्षमग अभी नहीं बदली है।

विंटर में मिलेगा आराम
अफसरों की मानें तो विंटर सीजन में सर्दी बढऩे के साथ ही कोहरा भी घना होने लगाता है। इससे पैसेंजर्स को भी जल्दी निकलने में प्रॉब्लम होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विंटर का शेड्यूल बनाया जाता है। इसी तरह समर का शेडयूल भी फिक्स होता है।

फ्लाइट््स का शेड्यूल
फ्लाइट - आने का समय - जाने का समय - दिन

जयपुर-बरेली-जयपुर - 11.00 - 11.40 - संडे, मंडे, वेडनसडे, फ्राइडे

मुंबई-बरेली-मुंबई - 13.25 - 14.25 - संडे, वेडनसडे, फ्राइडे

बंगलुरु-बरेली-बंगलुरु - 13.20 - 14.20 - ट्यूजडे, थर्सडे, सैटरडे

दिल्ली-बरेली-दिल्ली - 2.50 - 3.20 - ट्यूजडे, थर्सडे, सैटरडे, संडे