-शाही की शादीशुदा महिला का युवक से था प्रेम प्रसंग

- प्रेमी के दूसरी लड़की से शादी करने पर आग लगाकर किया सुसाइड

बरेली: शाही में युवक ने एक शादीशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बनाने के बाद युवक ने दूसरी जगह शादी कर ली। प्रेमी से धोखा खाकर महिला ने कमरे को बंद करके आग लगाकर जान दे दी। काशीपुर की एक महिला का पड़ोस के ही सुमित कुमार से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच फ्राइडे को प्रेमिका को धोखा देकर युवक ने एक अन्य लड़की से मंदिर पर शादी कर ली। जब यह बात मृतका को पता चली उसने प्रेमी युवक से फोन पर बात करने की कोशिश की। मगर फोन रिसीव ना होने पर महिला ने प्यार में धोखा समझ कर सैटरडे सुबह अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और केन मे रखा डीजल अपने ऊपर उड़ेल कर आग लगा ली।

कमरे में धुआं देखकर परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा देखा तब तक झुलस चुकी थी। उसे कहीं ले जाते कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतका का पति ट्रक ड्राइवर है। मौत के समय पति दिनेश टनकपुर उत्तराखंड ट्रक लेकर गया हुआ था। परिजनों ने फोन पर पति को घटना की जानकारी दी। मृतका के एक 8 साल की लड़की व एक साल का लड़का है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर के पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र से रावण बताया अलका का गांव के सुमित से प्रेम प्रसंग था। थाना अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा ने बताया मृतका का सुमित से प्रेम प्रसंग था। सुमित ने कल शादी कर ली। उससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पति दिनेश ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है।