-विवाहिता के मायके वालों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

-पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

>BAREILLY

सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटरिया गांव में फ्राइडे शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति और सास-ससुर के पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वहीं विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भ्ोज दिया।

तीन साल पहले हुइर् थी शादी

सीबीगंज थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी पुष्पेन्द्र की शादी तीन वर्ष पहले फरीदपुर के ढढूंली गांव निवासी श्रीकृष्ण की बेटी कमलेश से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से पति-पत्नी में तकरार होती रहती थी। बताया गया कि कमलेश ने पति पुष्पेन्द्र से रक्षाबंधन पर मायके जाने को कहा तो पुष्पेन्द्र ने मना कर दिया। इसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद कमलेश का शव उसके कमरे में मिला।

थाने में दी तहरीर

कमलेश की मौत की सूचना पर अटरिया गांव पहुंची मां चन्द्रकली और भाई धर्मवीर ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कमलेश के पिता ने पति पुष्पेन्द्र, ससुर छोटेलाल और सास तारावती पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सीबीगंज थाने में कार्रवाई के लिए तहरीर दे दी। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पति पुष्पेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाहिता की मौत के मामले में मायके वालों की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

राकेश सिंह, एसओ सीबीगंज