-पति की मारपीट से तंग आकर किया सुसाइड का प्रयास

-स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से हॉस्पिटल में कराया एडमिट, हालत गंभीर

BAREILLY: मंडे रात किला पुल से क्रॉसिंग के पास महिला ने छलांग लगा दी। महिला के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। महिला ने पति से तंग आकर सुसाइड का कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक साल पहले की लव मैरिज

महिला ने अपना नाम चांदनी बताया है। उसके पति का नाम आसिफ बेग है। वह सुभाषनगर की रहने वाली है। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला ने बताया कि उसने आसिफ बेग से एक साल पहले लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा। पति की मारपीट से परेशान होकर उसने जिंदगी समाप्त करने का डिसीजन लिया। वह बार-बार हॉस्पिटल में चीख कर कह रही थी कि उसे नहीं जीना है।

अचानक नीचे गिरने की आई आवाज

किला क्रासिंग के पास मौजूद मुन्ने व आरिफ ने बताया कि वह दुकान पर बैठे हुए थे कि अचानक नीचे कुछ गिरने की आवाज आई। वे तुंरत मौके पर गए तो देखा कि एक महिला जमीन पर पड़ी थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और आटो में बैठाकर महिला को हॉस्पिटल भेज दिया। महिला शुरुआत में खुद को मलूकपुर का रहने वाली बता रही थी। पुल की ऊंचाई करीब 50 फिट होगी। इतनी ऊंचाई से गिरने से महिला के पैर टूट गए। यही नहीं उसके माथे में बड़ा गढ्डा बन गया है। उसकी नाक भी बीच से फट गई है। डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।

महिला किला पुल से नीचे कूदी है। उसे डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में इलाज के लिए एडमिट कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

कमरुल हसन, एसएचओ किला