महिलाओं की मदद के लिए घर घर होगा हैल्पलाइन 1090 का प्रचार

स्कूल ग‌र्ल्स में से होगा पॉवर एंजिल का चयन

-सीएम ऑफिस से जिले में पहुंची प्रचार प्रसार सामग्री

BAREILLY: महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए बनी वीमेन पावर लाइन 1090 अब बरेली में भी ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की पावर बनेगी। सीएम ऑफिस की ओर से वूमेन पावर लाइन के प्रचार के लिए सामग्री जिले में भेजी गई है। इसके जरिए सभी थानों की पुलिस को इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार करना होगा। इसके अलावा सभी स्कूल व कॉलेज से पावर एंजिल भी चुनी जाएंगी।

ज्यादा से ज्यादा होगा प्रचार

सीएम आफिस से आई प्रचार सामग्री को महिला थाना भिजवा दिया गया है। महिला थाना से सभी थानों को इसे भेजा जाएगा, ताकि इसका ज्यादा से ज्यादा प्रचार हो सके। इस प्रचार सामग्री में पावर एंजिल के फार्म भी आए हैं। पावर एंजिल बनाने का जिम्मा महिला थाना के अलावा संबंधित थानों की भी होगी। इसके लिए सभी स्कूल व कॉलेज से पावर एंजिल का चुनाव किया जाएगा। सभी स्कूल कॉलेज से 10 पावर एंजिल बनायी जाएंगी। उनसे फार्म भरवाया जाएगा। ये पावर एंजिल स्कूल व कॉलेज में अन्य छात्राओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ व अन्य समस्याओं का समाधान करेंगी।

नहीं करती हैं शिकायत

कई बार देखने में आता है कि ग‌र्ल्स छेड़छाड़ व अपने साथ होने वाले अन्य शोषण की शिकायत नहीं करती हैं। वह थाना नहीं जाती हैं। ऐसे में वीमेन पावर लाइन उनके लिए एक बड़ा हथियार है। वूमेन पावर लाइन को शुरू हुए काफी वक्त हो गया है, लेकिन प्रचार-प्रसार न होने के चलते बहुत सी महिलाओं को इसकी जानकारी ही नहीं है। इसी के चलते इसके प्रचार के लिए सीएम ऑफिस से ही सामग्री भेजी गई है। यही नहीं स्कूल व कॉलेज में बनायी जाने वाली पॉवर एंजिल पुलिसकर्मी की तरह काम करेंगी। उनके फोन नंबर पुलिस के पास होंगे। यदि किसी ग‌र्ल्स के साथ कोई भी प्रॉब्लम होगी तो पावर एंजिल उससे बात कर पुलिस तक पहुंचाएंगी।