-घर में सोते समय सीने में उतार दी गई गोली, मौके पर ही दम तोड़ा

-पिता खुदागंज में हैं तैनात, डेढ़ माह पहले ही ककोड़ा से हुई थी शादी

फतेहगंज पूर्वी :शिवपुरी गांव में ट्यूजडे रात आधी रात शाहजहांपुर में तैनात कंपाउंडर के बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी.युवक अपने घर के आंगन में अन्य परिजनों के साथ सो रहा था। चुनावी रंजिश को हत्या का कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन सगे भाइयों को नामजद किया है।

आरोपियों ने तीन गोली मारी

राजेश सिंह का पैतृक मकान शिवपुरी गांव में है। जहां उनके चाचा धर्मेन्द्र तथा उनकी पत्‍‌नी और वृद्ध मां रहती हैं। वे शाहजहांपुर जिले के खुदागंज में पशु चिकित्सालय में कंपाउंडर है। उनकी दो शादी हुई थीं, पहली पत्‍‌नी से एक पुत्री तथा एक पुत्र ममतेश सिंह थे। पुत्री की मृत्यु के बाद ममतेश सिंह (22) उनके साथ ही रहने लगा था। ममतेश सिंह की शादी उन्होंने डेढ़ माह पूर्व 7 जुलाई को की थी। रक्षाबंधन मनाने गई पत्‍‌नी को बुलाने के लिए ममतेश सिंह ककोड़ा जाने के लिए खुदागंज से कल ही घर पहुंचा था। वह घर के आंगन मे अपनी दादी के पास पड़ी चारपाई पर सो रहा था। रात के करीब एक बजे तीन लोगों ने ममतेश को गोलियों से भून दिया गया। एक गोली सीने मे तथा दूसरी दाई ओर पेट के उपर लगी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मृतक की ताई पिछली बार ग्राम प्रधान सीट महिला होने कारण उम्मीदवार थी। इस पर सपना सिंह पत्‍ि‌न शैलेन्द्र सिंह भी मैदान में थी.मृतक के पिता राजेश सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में शैलेन्द्र सिंह समेत उसके दोनों भाई अरविन्द सिंह तथा पुष्पेन्द्र सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

फोटो भी है।