- साढ़े 19751 पहुंची रिकवर होने वालों की संख्या, 330 लोगों की जा चुकी है जान

- 422 संक्रमितों का अभी भी चल रहा है इलाज

GORAKHPUR: गोरखपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही मंद हो गई है, लेकिन संक्रमितों के मिलने का सिलसिला अब भी जारी है। रविवार को जिले में कोराना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए। इसमें शहरी क्षेत्र में 12 संक्रमित पाए गए हैं, जबकि ग्रामीण एरिया में भी 17 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ। श्रीकांत तिवारी ने बताया कि इन 34 नए केस के साथ गोरखपुर में संक्रमितों की संख्या 20503 पहुंच चुकी है। वहीं 19751 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इसमें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज और होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीज शामिल हैं। अभी भी 422 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।

कहां कितने मिले संक्रमित -

शहर - 12

शाहपुर - 7

कैंट - 2

कोतवाली - 2

तिवारीपुर - 1

ग्रामीण क्षेत्र - 17

कैंपियरगंज - 1

चरगावां - 7

गोला - 1

गगहा - 2

खोराबार - 2

सरदारनगर - 3

पिपराइच - 1

अन्य - 5