गोरखपुर (ब्यूरो)। गोरखपुर में 10 जनवरी 2022 से प्रिकॉशन डोज लगाए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। अब तक कुल 64,77,711 वैक्सीन की डोज लग चुकी हैं। इसमें अब तक 37,48,588 को पहली खुराक व 26,76,454 दूसरी खुराक दी जा चुकी है। जबकि कोरोना की तीसरी लहर से बचाने के लिए प्रिकॉशन डोज के रूप में 52,669 लोगों का टीकाकरण हो सका है। प्रिकॉशन डोज के प्रति कम इंट्रेस्ट को देखते हुए सभी मेडिकल आफिसर से कहा गया है कि वह आशा बहुओं के माध्यम से लोगों के घर तक इस बात की सूचना पहुंचाएं कि लाभार्थी ने प्रिकॉशन डोज ली है या नहीं। इसकी बाकायदा रिपोर्ट तैयार की जाए। सीएमओ डॉ। आशुतोष कुमार दुबे ने बताया, जिले में डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने अभी टीके की दूसरी डोज नहीं ली है। वह कोरोना संक्रमण से तभी पूरी तरह सुरक्षित हो सकेंगे। जब टीके की दोनों डोज ले लेंगे। 60 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के लोगों को टीके की एहतियाती डोज भी लेनी है।

एक नजर में प्रिकॉशन डोज

डेट - प्रिकॉशन डोज

17 ïफरवरी - 895

16 फरवरी - 1754

15 फरवरी - 1431

14 फरवरी - 1606

13 फरवरी - 405

12 फरवरी - 1552

11 फरवरी - 1529

10 फरवरी - 1521

अब तक हुआ वैक्सीनेशन - 64,77,711

अब तक फस्र्ट डोज - 37,48,588

अब तक सेकेंड डोज - 26,76,454

प्रिकॉशन डोज - 52,669

अब तक महिलाओं को लगी वैक्सीन- 32,60,703

अब तक पुरुषों को लगी वैक्सीन - 61,60,635

अब तक कोविशील्ड - 52,61,220

अब तक को-वैक्सीन - 12,16,491

15-17 वर्ष तक - 3,24,324

18-44 वर्ष तक - 40,75,169

45-60 वर्ष तक - 12,84,146

60 वर्ष से ऊपर - 7,94,072

इन्हें लगनी हैं प्रिकॉशन डोज

- हेल्थ केयर वर्कर्स - 33,285

- फ्रंट लाइन वर्कर्स - 30,183

- 60 वर्ष से ऊपर 4,49,077

इन नियमों का करें पालन

-बीमारी से बचाव के लिए घर से बाहर निकलें तो मास्क पहनें।

- टाइट फिटिंग मास्क होना चाहिए। नाक, मुंह मास्ट से ढकी होनी चाहिए।

- जहां तक संभव हो पाए दो गज की दूरी के नियम का पालन करें।

वर्जन

प्रिकॉशन डोज के लिए अपील की गई है कि लोग अपनी बूस्टर डोज लगवा लें। इसके लिए सभी आशा बहुओं को लगाया गया है कि वह लाभार्थियों को इस बारे में जागरूक करें।

डॉ। आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ गोरखपुर

एक डॉक्टर समेत 10 लोगों में मिला संक्रमण

गोरखपुर। कोविड संक्रमण की जांच में शुक्रवार को 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। इसमें बीआरडी मेडिकल कालेज के एक डॉक्टर व तीन बुजुर्ग भी शामिल हैं। 36 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में सक्रिय रोगियों की संख्या 363 से घटकर 337 हो गई है। संक्रमितों में रामजानकी नगर, कैंपियरगंज व खोराबार के एक-एक बुजुर्ग भी शामिल है, जिनकी उम्र क्रमश: 68, 65 व 63 वर्ष है। राप्तीनगर के एक 17 वर्षीय किशोर व निजी अस्पताल के एक कर्मचारी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सीएमओ डॉ.आशुतोष कुमार दुबे ने बताया कि पहली लहर से लेकर अब तक जिले में 66,659 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 65,464 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 858 की मौत हो चुकी है।