गोरखपुर (ब्यूरो)।जिन्हें निराशा मिली वह टिकट वितरण की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारों को कोसते रहे। इनमें से कई दावेदारों ने मैदान में बागी बन निर्दल प्रत्याशी के तौर पर उतरने का फैसला भी कर लिया तो कुछ ने खुद को चुनाव से ही अलग कर लिया। 80 वार्डों में से 12 वार्डों में भाजपा ने अपने निवर्तमान पार्षदों पर सीधे तौर पर फिर से भरोसा जताया है तो आरक्षण के मुताबिक 10 पार्षदों के परिवार के लोगों को टिकट देकर अप्रत्यक्ष तौर पर उन्हीं के नाम पर मुहर लगाई है। चार मनोनीत पार्षदों को भी भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। इनमें से दो ऐसे प्रत्याशी हैं, जो पिछले चुनाव में भी मैदान में थे, पर जीत हासिल नहीं हो सकी थी। बाद में मनोनीत पार्षद के रूप में निगम के सदन में पहुंचे। पांच निवर्तमान पार्षदों का टिकट भाजपा नेतृत्व ने काट दिया है।

नाम बदला, घर में ही टिकट

टिकटों की सूची में 10 वार्ड में प्रत्याशियों के नाम बदले हैं पर टिकट पत्नी, मां और बहू के नाम पर निवर्तमान पार्षद के परिवार में ही रहा है। वार्ड-70 आजादनगर में निवर्तमान पार्षद कंचनलता की जगह उनके पति धर्मेंद्र ङ्क्षसह को टिकट मिला है तो वार्ड-44 बसंतपुर में पत्नी आशा देवी की जगह रामनारायण को। वार्ड-60 विकास नगर में निवर्तमान पार्षद पत्नी प्रमिला ओझा के पति अजय ओझा और वार्ड-23 शिव ङ्क्षसह छेत्री नगर पार्षद सरोज निषाद के पति राकेश निषाद पर पार्टी ने भरोसा जताया है। वार्ड-15 हनुमंत नगर में निवर्तमान पार्षद राधेश्याम रावत की जगह पत्नी रंजुला रावत और वार्ड-75 में पार्षद चंद्रप्रकाश ङ्क्षसह गोली की पत्नी संगीता देवी को टिकट मिला है। वार्ड-80 राप्तीनगर में निवर्तमान पार्षद बृजेश ङ्क्षसह छोटू की पत्नी पूनम ङ्क्षसह और वार्ड-69 में निवर्तमान पार्षद संजय श्रीवास्तव की पत्नी आरती श्रीवास्तव चुनाव मैदान में होंगी। वार्ड-34 शाहपुर के निवर्तमान पार्षद चंद्रशेखर ङ्क्षसह की मां ज्ञांती ङ्क्षसह और वार्ड-19 गोपालपुर में निवर्तमान पार्षद रामलवट निषाद की बहू ममता निषाद को पार्टी ने टिकट दिया है। इन वार्डों में पार्टी को नाम में बदलाव आरक्षण के चलते करना पड़ा है।

इन्हें फिर मिला मौका

ऋषि मोहन वर्मा : वार्ड-16, दिग्विजयनगर, संध्या गुप्ता : वार्ड-18 गायत्री नगर, राजेंद्र तिवारी : वार्ड-36 लोहिया नगर, रामभुआल कुशवाहा : वार्ड-38 कान्हा उपवन नगर, देवेंद्र गौड़ ङ्क्षपटू : वार्ड-72 सिविल लाइन द्वितीय, अभिषेक निषाद : वार्ड-41 माधोपुर, अजय कुमार राय : वार्ड-79 सिविल लाइन प्रथम, मनु जायसवाल : वार्ड-52 विजय चौक, आनंद वर्धन ङ्क्षसह : वार्ड-65 कृष्ण मोहन पांडेय नगर, आरती ङ्क्षसह : वार्ड-66 नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर।

जियाउल और पिंटू पांचवीं बार मैदान में पहुंचे

इस बार दो ऐसे प्रत्याशी हैं, जो अब तक चार बार पार्षद रह चुके हैं। ये पार्षद हैं- वार्ड-72 सिविल लाइन द्वितीय के प्रत्याशी देवेंद्र गौड़ ङ्क्षपटू और वार्ड-76 घंटाघर के सपा प्रत्याशी जियाउल इस्लाम। दोनों पांचवीं बार वोट के लिए जनता के बीच होंगे।

भाजपा ने काटा इनका टिकट

भाजपा ने जिन पांच निवर्तमान पार्षदों का प्रत्यक्ष और प्रत्यक्ष रूप से टिकट काटा है, उनमें वार्ड-12 अशोक नगर के निवर्तमान पार्षद राजेश तिवारी अपनी पत्नी सुमन तिवारी और वार्ड-46 शक्तिनगर के निवर्तमान पार्षद आलोक ङ्क्षसह विशेन अपनी पत्नी रिम्मी ङ्क्षसह के लिए टिकट मांग रहे थे। दोनों ही वार्ड इस बार महिला आरक्षित हो गए हैं। पूर्व पार्षद गिरिजेश पाल वार्ड-53 रामजानकी नगर से अपनी पत्नी रेनू पाल की जगह टिकट मांग रहे थे। यह वार्ड इस बार अनारक्षित हो गया है। इसके अलावा निवर्तमान पार्षद जितेंद्र सैनी और छ_ी लाल का टिकट भी पार्टी ने काट दिया है।

मनोनीत पार्षदों को भी मिला टिकट

चार मनोनीत पार्षदों को पार्टी ने चुनाव मैदान में उतार दिया है, उनमें धर्मदेव ङ्क्षसह चौहान, वीर ङ्क्षसह सोनकर, रणंजय ङ्क्षसह जुगनू और अशोक मिश्रा शामिल है। इनमें से जुगनू और अशोक मिश्रा पिछले चुनाव में भी मैदान में उतरे थे, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।