(अमरेंद्र पांडेय)। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश की तरफ से आदेश आया है कि वर्ष 2022-23 में प्रदेश भर में कुल 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केवल गोरखपुर में 51,50,698 पौधे लगाए जाएंगे। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि 5 जून यानी विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जन प्रतिनिधियों के साथ पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही वेबिनार भी ऑर्गनाइज होंगे। स्कूलों मेें बच्चों के बीच ड्राइंग कॉम्प्टीशन होगा। पौधारोपण के लिए यूथ एसोसिएशन जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विकास यादव ने बताया कि पिछले साल 2021-22 में जहां कुल 44,14,391 पौधे 27 विभागों ने मिलकर लगाए थे। वहीं इस बार 2022-23 में 51,50,698 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य 27 विभागों को दिया गया है।

27 डिपार्टमेंट मिलकर लगाएंगे पौधे

वन विभाग को मिली जिम्मेदारी में डीएफओ विकास यादव ने बताया कि गोरखपुर को हरा-भरा करने के लिए सड़कों के किनारे पौधरोपण किया जाना है। यहां तक ही हर एक विभाग के कैंपस में भी पौधरोपण किया जाना है, ताकि गोरखपुर को पॉल्यूशन फ्री जोन बनाया जा सके। आगामी बरसात के सीजन में पौधरोपण किया जाएगा। सभी डिपार्टमेंट का टारगेट डिसाइड हो गया है।

डिपार्टमेेंट के हिसाब से टारगेट

विभाग - 2022-23

वन विभाग - 19,98,234

पर्यावरण विभाग - 2,22,026

ग्राम्य विकास विभाग - 17,63,300

राजस्व विभाग - 1,99,360

पंचायती राज विभाग - 1,99,360

आवास विकास विभाग - 5180

औद्योगिक विकास विभाग - 3080

नगर विकास विभाग - 61,600

लोक निर्माण विभाग - 8400

सिंचाई विभाग - 8400

रेशम विभाग - 25,630

कृषि विभाग - 3,38,580

पशुपालन विभाग - 5040

सहकारिता विभाग - 7980

उद्योग विभाग - 7700

विद्युत विभाग - 4060

माध्यमिक शिक्षा - 4000

बेसिक शिक्षा - 4000

प्राविधिक शिक्षा - 5040

उच्च शिक्षा - 19460

श्रम विभाग - 2100

स्वास्थ्य विभाग - 8120

परिवहन विभाग - 2100

रेलवे विभाग - 16520

रक्षा विभाग - 5180

उद्यान विभाग - 2,21,068

पुलिस विभाग - 5180

कुल - 51,50,698