गोरखपुर (ब्यूरो).इसके बाद भी हम सड़क पर ट्रैफिक रूल्स फॉलो करने में आना-कानी करते हैं। एडीजी जोन अखिल कुमार ने जोन के सभी कप्तान को निर्देश दिया है कि वे आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस के साथ मीटिंग कर सड़क दुर्घटना रोकने के लिए रणनीति बनाएं।

जोन में हुए हादसे

जिला हादसे मौत

गोरखपुर 757 330

देवरिया 251 115

कुशीनगर 462 272

महाराजगंज 334 183

बस्ती 269 187

संतकबीरनगर 185 85

सिद्धार्थनगर 157 94

गोण्डा 319 200

बहराइच 386 233

बलरामपुर 161 111

श्रावस्ती 87 49

गोरखपुर में अधिक, श्रावस्ती में कम हादसे

नौ माह में साल 2021 में गोरखपुर जिले में सबसे अधिक 757 हादसे और सड़क दुर्घटना में 330 मौतें हुई हैं। वहीं श्रावस्ती में इस अवधि में 87 हादसे हुए और दुर्घटना में 49 मौतें हुईं। जो 11 जिलों में सबसे कम है।

साल 2022 में बढ़ गए हादसे

साल 2021 के मुकाबले वर्ष 2022 में हादसे में मौतों की संख्या बढ़ गई है। साल 2021 में 9 माह में 1497 मौतें हुई हैं। वहीं, 2022 में हादसों में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1869 हो गया। वहीं, नौ माह में सड़क हादसों की संख्या साल 2021 में 2648 थी, जिनकी संख्या साल 2022 में बढ़कर 3207 हो गई।

मंथ चालान शमन शुल्क

जनवरी 8810 8,82,400

फरवरी 10272 10,29,000

मार्च 9138 11,00,600

अप्रैल 20,193 17,86,500

मई 30,748 27,12,300

जून 22,781 25,15,400

जुलाई 26,138 25,11,600

अगस्त 37,469 29,85,200

टोटल 1,65,549 1,55,23,000

शहर में चलेगा अभियान

एसपी ट्रैफिक डॉ। एमी पी सिंह ने बताया कि हादसों को कम करने के लिए अवेयरनेस कैंपेन चलाए जाते हैं। इसके अलावा इस समय ट्रैक्टर ट्रॉली और डंफर से अधिक दुर्घटनाएं हो रही हैं। इनके खिलाफ शहर में अभियान चलाया जाएगा। सबसे अधिक शिकायत इस समय टै्रक्टर ट्रॉली पर मनमानी और सड़क पर ओवर स्पीड में डंफर चलाने की आ रही है।

जोन के सभी जिलों में हादसों को कम करने के लिए एसएसपी व एसपी, सभी आरटीओ के साथ मीटिंग कर रणनीति बनाएंगे। जो भी कमियां होंगी, उन्हें दूर किया जाएगा। हर हाल में हादसों को कम करने के लिए सभी जगह सार्थक प्रयास शुरू होंगे।

अखिल कुमार, एडीजी जोन