गोरखपुर (ब्यूरो)।कंट्रोल रूम में भी स्ट्रीट लाइटों की शिकायतों का अंबार है। इसमें कुछ ही सही हो पा रही हैं। लोगों का कहना है कि अंधेरे में रात के समय डर का माहौल रहता है। पथ प्रकाश के एक्सईएन अशोक सिंह का कहना है कि शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। जहां व्यवस्था गड़बड़ है, वहां सुदृढ़ किया जा रहा है।

अंधेरे से वार्डों में लगता है डर

वार्डों में रात के समय अंधेरा होने से स्थिति डरावनी हो जाती है। लोगों ने बताया कि अंधेरा होने से उस गली से जाने से डर लगता है। छुट्टा जानवरों के अचानक हमला करने का भी भय सताता है। स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुदृढ़ होनी चाहिए, ताकि किसी को प्रॉब्लम न हो।

पथ प्रकाश विभाग का सुस्त रवैया

कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों के निस्तारण में पथ प्रकाश विभाग का रवैया सुस्त है। वार्ड के लोगों और पार्षदों के अनुसार पथ प्रकाश विभाग लापरवाही कर रहा है। शिकायतें की जाती हैं, लेकिन कर्मचारी कई-कई दिन बाद पहुंचते हैं। कई लोगों ने शिकायतें करना भी छोड़ दिया है। पार्षदों का कहना है कि पत्र दिया जा रहा है तो आश्वासन से काम चलाया जा रहा है।

वार्ड में कई जगह स्ट्रीट लाइट बुझी हुई हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

पवन यादव, दाउदपुर

पुराना गोरखपुर वार्ड में स्ट्रीट लाइट की दिक्कत है। घर के बगल में स्ट्रीट लाइट कई दिन से बुझी हुई है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।

शनि गुप्ता, गोरखनाथ

पार्षद बोले

वार्ड में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था बदहाल है। 22 हाईमास्ट में आठ बंद हैं। नगर निगम अफसरों से कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

शाहीबा खातून, पार्षद बेनीगंज रुद्रपुर

वार्ड में स्ट्रीट लाइट काफी संख्या में खराब हैं। 30 स्ट्रीट लाइट के लिए नगर निगम अफसरों से गुहार लगाई , लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला।

- शाश्वत अग्रवाल, पार्षद आर्यनगर

वार्ड में काफी संख्या में स्ट्रीट लाइट खराब हैं। नगर निगम के अफसरों से ठीक कराने के लिए कहा गया, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ।

-अवधेश अग्रहरि, पार्षद गीता प्रेस

वार्ड में 20 पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। 6 हाईमास्ट छह महीने से खराब हैं। नगर निगम के अफसरों को कई बार पत्र लिखा गया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

-अजय ओझा, पार्षद विकास नगर

जुलाई में कुल शिकायतें

82 शिकायतें आई

23 अभी लंबित

इन वार्ड से आई शिकायतें

वार्ड शिकायत

75 3

8 3

9 5

66 2

20 1

21 2

4 1

16 1

19 1

3 1

36 1

21 3

(नोट: निगम आंकड़े कंट्रोल रूम के अनुसार हैं.)

वार्डों में खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जा रही है। नई स्ट्रीट लाइटों की खरीदारी की कवायद भी चल रही है। कंट्रोल रूम में आने वाली शिकायतों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।

दुर्गेश मिश्र, अपर नगर आयुक्त