एग्जिबिशन में लगा चुके हैं 'मैक्स कार्ड'

हम बात कर रहे हैं सिटी के अश्वनी दुबे की। जो फिलेटली ब्यूरो के मेंबर हैं। इन्होंने अब तक करीब हजारों डाक टिकटों का संग्रह किया है। लेकिन इन दिनों उन्होंने इंडियन सिनेमा के 100 वर्ष पूरे होने पर डिफरेंट एक्टर्स और एक्ट्रेस के जारी 'मैक्स कार्ड' को भी कलेक्ट किया है। अश्वनी बताते हैं कि पोस्टल डिपार्टमेंट की तरफ से ऑर्गेनाइज पोस्टल वीक में उन्होंने 12 अक्टूबर को 'मैक्स कार्ड' को एग्जिबिशन में लगा भी चुके हैं, जिसकी खूब प्रशंसा भी हुई।

सेलिब्रेटीज के हैं 'मैक्स कार्ड'

उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 50 मैक्स कार्ड हैं जो सुरैया, अशोक मेहता, अशोक कुमार, देव आनंद, पृथ्वी राज कपूर, यश चोपड़ा, शम्मी कपूर, संजीव कुमार और आरडी वर्मन के 'मैक्स कार्ड' हैं। अगर इसे कोई देखना या फिर खरीदना चाहता है तो इसके लिए फिलेटली ब्यूरो या फिर पोस्टल डिपार्टमेंट से संपर्क करने पर इजली प्राप्त कर सकता है। बशर्ते इसके लिए 25-50 रुपए चार्ज पे करने होंगे।

क्या है मैक्स कार्ड

फिलेटली रमन कुमार ने बताया कि यह कार्ड बेसिकली पोस्ट कार्ड साइज का होता है। कार्ड पर जिस किसी का पिक्चर होता है उसके नाम से मैक्स कार्ड रिलीज होता है। वैसे तो मैक्स को मैक्सिमम कार्ड बोला जाता है। इसे शार्ट फार्म में मैक्स कार्ड के नाम से जाना जाता है। अगर इसके साइज की बात करें तो यह 4 गुणे 7 का होता है। इस पर स्टैंप, कैंसिलेशन और कार्ड का डिजाइन मेंशन होता है। अगर इसे कोई व्यक्ति परचेज करना चाहता है तो वह इसे किसी फिलेटली ब्यूरों से कांटैक्ट कर खरीद सकता है। इसकी कीमत 25-50 रुपए तक की है। इसे आप अपने कुलीग या फिर फ्रेंड्स को 6 रुपए के डाक टिकट लगाकर सेंड कर सकता हैं।

फिलेटली मेंबर्स ने मैक्स कार्ड कलेक्ट किए हैं। इसे पोस्टल वीक में भी लगाया गया था। इसकी काफी प्रशंसा भी हुई। इसे कोई भी देख या फिर खरीद सकता है।

आलोक ओझा, एसएसपी, पोस्टल डिपार्टमेंट