गोरखपुर (ब्यूरो)।दूसरी ओर एक जगह पुराने पर भरोसा जताया है तो एक निकाय में पूर्व विधायक की पत्नी को प्रत्याशी बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है।

उनवल : महेश दुबे को मिला मौका

नगर पंचायत उनवल में किसान मोर्चा के जिला महामंत्री, एडवोकेट महेश दुबे को प्रत्याशी बनाया गया है। वे गोला के निवासी हैं। यहां निवर्तमान अध्यक्ष उमाशंकर निषाद का टिकट कटा है। पार्टी में कुछ और लोगों ने भी दावेदारी की थी। अब टिकट कटने पर विरोध के स्वर भी उठने लगे हैं।

पीपीगंज : लक्ष्मण विश्वकर्मा को मिला टिकट

नगर पंचायत पीपीगंज में लघु उद्योग प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक लक्ष्मन विश्वकर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से छात्र जीवन में ही जुड़ गए थे। यहां निवर्तमान अध्यक्ष गंगा प्रसाद जायसवाल का टिकट काटा गया है।

बड़हलगंज : प्रीति को मिला मौका

नगर पंचायत बड़हलगंज में प्रीती उमर प्रत्याशी बनी हैं। इनके पति महेश उमर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक हैं। इनका परिवार पूर्व में जनसंघ से भी जुड़ा रहा। महेश के बाबा विश्वनाथ दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। यहां दावेदारों का टिकट कटने पर विरोध के स्वर भी उठ रहे हैं।

मुंडेरा बाजार : निवर्तमान अध्यक्ष पर भरोसा

नगर पंचायत मुंडेरा बाजार में पार्टी ने निवर्तमान अध्यक्ष सुनीता गुप्ता पर भरोसा जताया है। पिछले चुनाव में यह सीट पिछड़ी महिला के लिए आरक्षित हुई थी। जिसमें सुनीता निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की थीं। इनके पति ज्योति प्रकाश गुप्ता नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं।

सहजनवां : पूर्व विधायक की पत्नी बनीं प्रत्याशी

नगर पंचायत सहजनवां में पूर्व विधायक व दर्जा प्राप्त मंत्री रहे देवनारायण उर्फ जीएम सिंह की पत्नी संजू सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। यहां निवर्तमान अध्यक्ष सुमन सिंह पत्नी नागेंद्र सिंह का टिकट कटा है।

बांसगांव : सुधा देवी को मौका

नगर पंचायत बांसगांव में सुधा सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है। सुधा वर्ष 2007 में निर्दलीय सभासद चुनी गईं थीं। पार्टी से कई और लोगों ने भी दावेदारी की थी लेकिन अंतत: इनपर भरोसा जताते हुए टिकट दिया गया।

घघसरा : प्रभाकर दुबे को टिकट

नवसृजित नगर पंचायत घघसरा से प्रभाकर दुबे को टिकट मिला है। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान प्रभाकर को पार्टी ने पाली विकास खंड का सह संयोजक बनाया था। ये क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुके हैं।

कैंपियरगंज : शिखा देवी बनीं प्रत्याशी

नवसृजित नगर पंचायत चौमुखा (कैंपियरगंज) में शिखा देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वह वर्ष 2015 में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। शिखा की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी राजनीतिक रही है।

उरुवा : देवनाथ बेलदार को मौका

नवसृजित नगर पंचायत उरुवा में देवनाथ बेलदार प्रत्याशी बने हैं। वर्ष 2019 के लोस चुनाव में भाजपा शक्ति केंद्र के बूथ संयोजक बने थे। वर्तमान में पार्टी के अनुसूचित मोर्चा से जुड़े हैं। 10 वर्षों से पार्टी में सक्रिय हैं।