गोरखपुर (ब्यूरो)। हर बार से अधिक इस बार केक की डिमांड बढ़ी है। बेकर्स की मानें तो इस बार 30 परसेंट तक तेजी आई है। केक होलिक्स के ऑनर और मास्टर सेफ हीराल अग्रवाल ने बताया सेलिब्रेशन का दूसरा नाम है केक। क्रिसमस केक के साथ ही आता है। क्रिसमस में तेज ठंड पडऩे लगती है। इस वजह से केक और डिं्रक उसी हिसाब से बनते हैं। रम केक, स्पाइस केक, एगनोज, मोल्ड वाइंन के साथ केक बनते हैं। अगर आपको घर पर केक बनाना है तो क्रिसमस केक में खूब सारे ड्राई फ्रूट, कैंडीड ऑरेंज पील, सिनेमॉन, नटमेन पाउडर डालकर कड़ाही में गर्म करके केक बना सकते हैं।

फैक्ट एंड फीगर

कुल शॉप्स 2000

टर्न ओवर 2 करोड़ डेली

क्रिसमस टर्न ओवर 8 करोड़ से अधिक का कारोबार करने की उम्मीद

(नोट: बेकरी एक्सपर्ट के अनुमान के अनुसार.)

क्रिसमस को लेकर लोगों में खास उत्साह

बेकरी और दुकानदार क्रिसमस पर प्लम केक, वॉलनट केक, कोकोनट कुकीज पेस्ट्री और फ्रूट केक बनाते हैं। प्लम केक काजू किसमिस अखरोट पिस्ता पेठा अंडा और देसी घी से तैयार किया जाता है। वॉलनट केक अखरोट और देसी घी कोकोनट कुकीज गरी के बुरादा अंडा देसी घी से बनता है।

900 से 1200 रुपए प्रति किलो में किया जाता है तैयार

केक बनाने वाले बताते है कि लोग केक बनवाने के लिए सारे सामान खुद लेकर आते हैं। उसे कारीगरों से तैयार कराया जाता है। एक किलो केक तैयार करने के लिए 900 से 1200 रुपए लिए जातेे हैं। इस बार करीब सभी लोग ही केक बनवा रहे हैं। यानी बिक्री लगभग 30 फीसद बढ़ी हुई है।

दूसरे जिलों से आ रहे ऑर्डर

गोरखपुर बेकरी के ऑनर ने बताया, हमारे यहा काफी बुकिंग हुई है। ऑनलाइन के माध्यम से दूसरे जिलों से भी ऑर्डर आ रहे है। क्रिसमस में लोग विभिन्न प्रकार के वैराइटी केक की डिमांड कर रहे है। इस बार बाजार में रौनक है। इस बार बिजनेस अच्छा होने वाला है।

वर्जन

सेलिब्रेशन का दूसरा नाम केक है। केक से ही जाहिर होता है खुशी। क्रिसमस भी केक के साथ ही आने वाला है। हमारे यहां तमाम तरह के केक हैं। कस्टमर अपने इच्छा अनुसार केक ले सकता है।

हीराल अग्रवाल, मास्टर सेफ एंड ऑनर, केक होलिक्स

इस बार क्रिसमस में ऑनलाइन के माध्यम से दूसरे जिलों से भी आर्डर आ रहे हैं। क्रिसमस में लोग विभिन्न प्रकार की वैराइटी के केक की डिमांड कर हैं।

कृष्णा दुबे, गोरखपुर बेकरी