गोरखपुर (ब्यूरो)।इसी तरह आईजी/डीआईजी गोरखपुर की परफॉर्मेंस वीक रही। जबकि सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वालों में एडीजी जोन गोरखपुर और नगर आयुक्त ने जगह बनाई है। सूत्रों की मानेें तो आईजीआरएस और हेल्पलाइन की रैंकिंग में टॉप टेन सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों पर गाज गिर सकती है।

सीएम के पास सभी की परफॉर्मेंस रिपोर्ट

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ जनसमस्याओं के निस्तारण में हीलाहवाली करने वाले अफसरों से नाराज हैैं। कई बार की नसीहतों और निर्देशों के बावजूद भी कुछ अफसर अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं ला रहे। सीएम योगी के पास थाना-तहसील से लेकर शासन स्तर तक की रिपोर्ट आ चुकी है। फरियादियों की संतुष्टि ही अफसरों की परफार्मेंस तय करेगी और उसी के आधार पर उनकी ट्रांसफर और पोस्टिंग भी होने की बात कही जा रही है। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की तरफ से खराब प्रदर्शन करने वाले अफसरों को पत्र भेजा जा रहा है और ऐसे अफसरों के खिलाफ कार्रवाई तय मानी जा रही है।

जमीनी विवाद के मामले ज्यादा

चाहे जनता दर्शन हो या फिर डीएम-कमिश्नर के पास आने वाले जमीन विवाद के मामले। गोरखपुर समेत मंडल के जिलों से आने वाले फारियादियों की सबसे ज्यादा शिकायतें जमीनी विवाद की ही हैं।

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 कमिश्नर

1. झांसी

2. बस्ती

3. अलीगढ़

4. मेरठ

5. मुरादाबाद

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 कमिश्नर

1. प्रयागराज

2. आजमगढ़

3. मिर्जापुर

4. गोरखपुर

5. वाराणसी

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 3 एडीजी/आईजी

1. वाराणसी

2. गोरखपुर

3. बरेली

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले एडीजी/आईजी

कानपुर और प्रयागराज

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी

1. प्रयागराज

2. मुरादाबाद

3. वाराणसी

4. देवीपाटन

5. आजमगढ़

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले आईजी/डीआईजी

1. मिर्जापुर

2. गोरखपुर

3. आगरा

4. अयोध्या

5. बरेली

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाल पांच प्रमुख नगर आयुक्त

1. शाहजहांपुर

2. प्रयागराज

3. गोरखपुर

4. मथुरा

5. फिरोजाबाद

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पांच प्रमुख नगर आयुक्त

1. सहारनपुर

2. कानपुर शहर

3. मेरठ

4. गाजियाबाद

5. झांसी

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले 5 विकास प्राधिकरण

1. रायबरेली

2. रामपुर

3. सोनभद्र

4. लखनऊ

5. अयोध्या

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले 5 विकास प्राधिकरण

1. मुरादाबाद

2. उन्नाव

3. मुजफ्फरनगर

4. सिद्धार्थनगर

5. कुशीनगर

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले डीएम

1. फिरोजाबाद

2. शाहजहांपुर

3. संभल

4. हरदोई

5. बुलंदशहर

6. बाराबंकी

7. गाजियाबाद

8. अमेठी

9. बिजनौर

10. झांसी

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले डीएम

1. बलरामपुर

2. गाजीपुर

3. मिर्जापुर

4. वाराणसी

5. जौनपुर

6. एटा

7. अयोध्या

8. कन्नौज

9. संतकबीरनगर

10. सिद्धार्थनगर

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी

1. शामली

2. श्रावस्ती

3. फिरोजाबाद

4. आगरा

5. झांसी

6. गौतमबुद्धनगर

7. फर्रुखाबाद

8. रामपुर

9. गाजियाबाद

10. लखनऊ

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले पुलिस कमिश्नर/एसएसपी/एसपी

1. कानपुर शहर

2. गोंडा

3. कानपुर देहात

4. सुल्तानपुर

5. सीतापुर

6. अमेठी

7. कुशीनगर

8. उन्नाव

9. बांदा

10. बहराइच

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाली तहसील

1. बुलंदशहर, बुलंदशहर

2. बांगरमऊ, उन्नाव

3. डिवाई, बुलंदशहर

4. खैर, अलीगढ़

5. मांट, मथुरा

6. कालपी, जालौन

7. सदर, मथुरा

8. सिकंदराबाद, बुलंदशहर

9. हाटा, कुशीनगर

10. बेल्थरा रोड, बलिया

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाली तहसील

1. मोदीनगर, गाजियाबाद

2. चांदपुर, बिजनौर

3. बलरामपुर, बलरामपुर

4. सदर, मिर्जापुर

5. पलिया, खीरी

6. गाजियाबाद, गाजियाबाद

7. उतरौला, बलरामपुर

8. सवायजपुर, हरदोई

9. रायबरेली, रायबरेली

10. महराजगंज, रायबरेली

सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले थाने

1. ईसानगर, खीरी

2. फखरपुर, बहराइच

3. नवाबगंज, प्रयागराज

4. शाहगंज, आगरा

5. कोरांव, प्रयागराज

6. शिकोहाबाद, फिरोजाबाद

7. फतेहगढ़, फर्रुखाबाद

8. सिरसागंज, फिरोजाबाद

9. नारखी, फिरोजाबाद

10. फिरोजाबाद नार्थ, फिरोजाबाद

सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले थाने

1. संदीपनघाट, कौशांबी

2. बघौचघाट, देवरिया

3. शिवगढ़, सुल्तानपुर

4. कोतवाली शामली, शामली

5. कोतवाली देहात, बहराइच

6. बिलसांडा, पीलीभीत

7. जहांगीरपुर, बुलंदशहर

8. ग्वालटोली, कानपुर शहर

9. चितईपुर, वाराणसी

10. बेहटा गोकुल, हरदोई

आईजीआरएस निस्तारण में पुलिस अच्छा काम कर रही है। पब्लिक अप्रूवल रेटिंग सिस्टम से भी इसमें सुधार आया है। इसमें और सुधार के लिए प्रयास हो रहा है।

अखिल कुमार, एडीजी जोन

फरियादियों की समस्याओं का निदान किया गया है। जहां कहीं त्रुटियां रह गई हैं। वहां भी सुधार करने के लिए प्रयास किया गया। रैैंकिंग में भले ही पीछे हैैं, लेकिन आगे बेहतर परफॉर्म किया जाएगा।

रवि कुमार एनजी, कमिश्नर, गोरखपुर मंडल