-जलपुरुष राजेन्द्र सिंह होंगे मुख्य अतिथि

-बीटेक के अनूप पांडेय और प्रगति सक्सेना को कुलाधिपति स्वर्ण पदक

-1191 विद्यार्थियों को मिलेगी उपाधि, 36 स्वर्ण पदकों से विभूषित होंगे

GORAKHPUR: मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का पांचवां दीक्षांत समारोह नौ फरवरी को सुबह 11 बजे से विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में होगा। कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 1191 विद्याíथयों को उपाधियां प्रदान करेंगी। बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के अनूप पांडेय और प्रगति सक्सेना को कुलाधिपति स्वर्ण पदक दिया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को 36 स्वर्ण पदकों से विभूषित किया जाएगा। इनमें 2 कुलाधिपति स्वर्ण पदक, 16 कुलपति स्वर्ण पदक सहित 18 प्रायोजित स्वर्ण पदक शामिल हैं।

वीसी प्रो जेपी पांडेय ने बताया कि अध्यक्षता कुलाधिपति व राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी। सीएम योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहने का अनुरोध किया गया है। साथ ही जलपुरुष राजेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह उपस्थित रहेंगे। मुख्य कार्यक्रम विवि के बहुउद्देशीय हाल में होगा। इसका लाइव टेलिकास्ट किया जाएगा।

हर सभागार में क्षमता से आधे लोग रहेंगे। उपाधि प्राप्त करने वाले विद्याíथयों में 859 पुरुष अभ्यर्थी। जबकि 332 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। कुल सोलह विद्याíथयों को स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे, जिनमें 9 छात्र और 7 छात्राएं सम्मिलित होंगी। प्रो पांडेय ने बताया कि इस वर्ष पहली बार केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक व भौतिकी में एमएससी की उपाधि प्रदान करेगा। इस साल चांसलर अवार्ड (कुलाधिपति स्वर्ण पदक) के लिए टाई हो गया। सिविल इंजीनियरिंग के दो छात्रों को एक बराबर अंक मिले। दोनों की ओवरऑल परफार्मेंस भी बराबर रहीं। ऐसे में दोनों को चांसलर अवार्ड देने का फैसला किया गया।

सत्र 2019-20 के टॉपर

बीटेक ओवरऑल टॉपर

कुलाधिपति मेडल- अनूप पांडेय, प्रगति सक्सेना

-

कुलपति गोल्ड मेडल

बीटेक

सिविल - अनूप पांडेय, प्रगति सक्सेना (9.48 सीजीपीए)

कंप्यूटर साइंस- सुबोध कुमार राय (8.95 सीजीपीए)

केमिकल- अभय मौर्या (9.08 सीजीपीए)

इलेक्ट्रिकल- शिवशंकर (9.17 सीजीपीए)

इलेक्ट्रानिक्स- किरन खेतान (9.4 सीजीपीए)

मैकेनिकल- विनीता सिंह (9.05 सीजीपीए)

-

एमबीए- रिया श्रीवास्तव (9.05 सीजीपीए)

एमसीए- अमर प्रकाश चौबे (9.26 सीजीपीए)

एमएससी फिजिक्स- आदर्श चंद मिश्रा (9.8 सीजीपीए)

एमटेक

सिविल इंजीनियरिंग- शुभम सिंह (9.01 सीजीपीए)

कंप्यूटर एंड साइंस- अरुण त्रिपाठी (8.55 सीजीपीए)

इंफार्मेशन टेक्नालॉजी- गरिमा वर्मा (9.15 सीजीपीए)

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग- तुहिना पांडेय (9.15 सीजीपीए)

इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन- शिवांगी मणि (9.55 सीजीपीए)

मैकेनिकल इंजीनियरिंग- अभिषेक पाल (8.82 सीजीपीए)

833 बीटेक छात्रों को िमलेगी उपाधि

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के 159 छात्र

बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के 150 छात्र

बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के 161 छात्र

बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के 150 छात्र

बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 144 छात्र

बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग के 69 छात्र

इसके अलावा 203 छात्रों को एमटेक, 58 छात्रों को एमबीए, 59 छात्रों को एमसीए, 23 छात्रों को एमएससी (भौतिकी) और 15 छात्रों को पीएचडी की उपाधि दी जाएगी। विभिन्न पाठ्यक्रमों में द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को रैंक सíटफिकेट प्रदान किया जाएगा।

पहली बार डिजीलाकर पर अपलोड होंगी उपाधियां

विश्वविद्यालय में पहली बार छात्रों की उपाधियां दीक्षांत समारोह तक डिजीलाकर अपलोड कर दी जाएंगी। इससे छात्र दीक्षांत समारोह के बाद अपनी डिग्री ऑनलाइन डाउनलोड भी कर सकें। दीक्षांत समारोह के दौरान राज्यपाल छात्रों के प्रमाणपत्र को डिजीलाकर में अपलोड करेंगी। इसके लिए भी विवि प्रशासन ने तैयारी कर ली है।

-

प्रगति को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक

बीटेक सिविल इंजीनियरिंग की प्रगति सक्सेना को सर्वाधिक छह स्वर्ण पदक (कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति स्वर्ण पदक, स्व। लच्छन राय स्वर्ण पदक, आर एस सिंह एम ई 69 स्वर्ण पदक, आईसीआई- अल्ट्राटेक सीमेंट लि। स्वर्ण पदक, और स्व। लीलावती देवी स्मृति स्वर्ण पदक) प्रदान किए जाएंगे।

-

समारोह का होगा सजीव प्रसारण

पंचम दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण विवि की वेबसाइट पर किया जाएगा। सभागार में बहुत भीड़ न हो इसके लिए विवि के अन्य संगोष्ठी कक्षों में समारोह के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है। जिन छात्रों व अभिभावकों को मुख्य सभागार में स्थान नहीं मिलेगा, वे इन संगोष्ठी कक्षों में समारोह का प्रसारण देख सकेंगे।

ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं सीएम

दीक्षांत में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए विवि प्रशासन ने सीएम योगी आदित्यनाथ से संपर्क किया है। बताया जा रहा है कि सीएम कार्यालय की तरफ से अब तक ऑफलाइन मौजूदगी की हरी झंडी नहीं मिली है। ऐसे में सीएम ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।