गोरखपुर (ब्यूरो).पार्षद ने बताया कि वार्ड के एक परिवार के दो सदस्य बीमार है। जिसमें 14 वर्ष का किशोर और 23 वर्ष का युवक शामिल है। दोनों भाई है। किशोर की तबीयत ज्यादा खराब है। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसे बड़े भाई की तबीयत अपेक्षाकृत बेहतर है। कालोनी के दो और लोग भी इसकी चपेट में है। कई लोग बुखार से पीडि़त हैं।

प्राइवेट में कराई है जांच

पार्षद ने बताया कि मरीजों ने प्राइवेट अस्पताल में संचालित पैथोलॉजी से जांच कराई है। वहीं से डेंगू होने की जानकारी मिली है। इसकी बुधवार को सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाएगी।

अभी कोई सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं मिली है। बुधवार को जानकारी कर डेंगू की पुष्टि की जाएगी।

आशुतोष कुमार दुबे, सीएमओ