गोरखपुर (ब्यूरो).जिले में डेंगू का प्रकोप सितंबर में सबसे ज्यादा रहा है। अगस्त में बीआरडी मेडिकल कॉलेज में पांच मरीज डेंगू के भर्ती हुए थे, जिसमें तीन शहरी क्षेत्र के थे। जबकि दो ग्रामीण क्षेत्र के थे। सितंबर में सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें चार साल का मासूम भी शामिल है। मासूम पुलिस लाइन का निवासी है। इसके अलावा तुर्कमानपुर, गुलरिहा बाजार, खजनी, पिपराइच में भी मरीज डेंगू के मिले हैं।

कुशीनगर के 8 और देवरिया के 7 पेशेंट

बीआरडी मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू के 37 मरीजों की सूची सौंपी है। इसमें गोरखपुर के 12 मरीजों के अलावा कुशीनगर के 8 मरीज शामिल है। इसके अलावा सात मरीज देवरिया के भी हैं। महराजगंज और संत कबीर नगर के तीन-तीन मरीज बीआरडी में भर्ती रहे। बिहार निवासी चार मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूची मिली है। इस सूची को विभाग वेरीफाई कर रहा है। इसके लिए विभाग की टीम संबंधित घरों पर जा रही हैं। घरों की जांच की जा रही है।

अंगद सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी

शेषपुर वार्ड के कई घरों में मिला एडीज का लार्वा

शेषपुर वार्ड के कई घरों में इक_ा साफ पानी में एडीज मच्छर के लार्वा मिले हैं। इसी मच्छर के काटने से डेंगू होता है। डेंगू के मामले बढऩे की जानकारी के बाद बुधवार सुबह ही स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम वार्ड में पहुंच गई। एक-एक घर में इक_ा पानी की जांच के बाद एंटी लार्वल का छिड़काव कराया गया। वार्ड की नालियों में भी एंटी लार्वल का छिड़काव कराया गया। नगर आयुक्त अविनाश ङ्क्षसह ने संक्रामक रोगों पर नियंत्रण के लिए पूरे महानगर में छिड़काव के निर्देश दिए हैं। छिड़काव का शेड्यूल भी जारी किया गया है।

शेषपुर वार्ड के पार्षद संजीव ङ्क्षसह सोनू ने मंगलवार को डेंगू फैलने की जानकारी दी थी। वार्ड के कुछ नागरिकों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। सफाई निरीक्षक श्रवण सोनकर और सुपरवाइजर विन्ध्याचल ने वार्ड में एंटीलार्वल का छिड़काव कराने के साथ ही लोगों को जागरूक भी किया।