नोट - इसे अपने जिले के आरटीओ से कंफर्म कर लें और डाटा और वर्जन उसके अकॉर्डिग चेंज कर लें।

- गोरखपुर में बिना एचएसआरपी सड़कों पर दौड़ रहे 8 लाख से अधिक वाहन

GORAKHPUR:

वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। गाडि़यों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए लोगों को स्टेट गवर्नमेंट ने एक मौका और दिया है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगवा पाने वाले कॉमर्शियल वाहनों में 30 सितंबर तक हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगेंगी। जबकि अन्य निजी वाहनों के लिए अलग-अलग टाइम लिमिट है। अब तक काफी कम संख्या में नंबर प्लेट लगने की वजह से मुख्यालय ने एक बार फिर टाइम लिमिट बढ़ाई है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट व कलर कोटेड स्टीकर लगवाने के लिए एक्सटेंड की गई डेट के संबंध में परिवहन आयुक्त धीरज शाहू ने आदेश जारी किया है।

कोरोना के चलते बढ़ाई टाइम लिमिट

यूपी ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) को अनिवार्य किया है। बिना एचएसआरपी वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन रिन्युअल, रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर, एनओसी, एड्रेस चेंज, परमिट आदि 13 तरह के काम काम भी बंद कर दिए गए थे। बड़ी संख्या में आवेदन के चलते चौगुने दाम पर नई नंबर प्लेट लगाई गईं। एचएसआरपी लगवाने के लिए छह माह पहले भी वाहनों के लिए टाइम लाइन जारी की गई थी। कोरोना के चलते बनी परिस्थितियों को देखते हुए अब इस समय सीमा को आगे बढ़ाया गया है।

गोरखपुर में सिर्फ 30 हजार वाहनों में एचएसआरपी

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गोरखपुर में एक अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड 8,68,452 वाहनों में से सिर्फ 30,203 वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगी है। शेष 8,38,249 वाहन बिना एचएसआरपी के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। काम रोके जाने के बाद भी वाहन चालक इसे लगवाने में इंट्रेस्ट नहीं दिखा रहे।

3 हजार कॉमर्शियल वाहनों में एचएसआरपी

आरटीओ में 6 हजार कॉमर्शियल वाहन रजिस्टर्ड हैं। जिसमें से केवल 3,287 वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है।

सभी वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य

कॉमर्शियल व प्राइवेट वाहन में एचएसआरपी अनिवार्य है। मार्च 2019 के बाद शोरूम में निकलने वाली सभी नई गाडि़यों में एजेंसी द्वारा ही एचएसआरपी अनिवार्य रूप से लगाई जानी हैं।

डिस्ट्रिक्ट स्टैटिस्टिक -

-1 अप्रैल 2019 से पहले कुल रजिस्टर्ड वाहन-8,68,452

- वाहनों में लगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट--30,203

-कॉमर्शियल वाहन की संख्या--57,950

-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगे- 3287

वर्जन

वाहनों में एचएसआरपी अनिवार्य है। लॉकडाउन के चलते समस्या है। शासन स्तर से इसे वाहनों में लगवाने के लिए नया शेड्यूल जारी किया गया है। समयावधि पूरी होने के बाद ऐसे वाहन व उसके स्वामी के खिलाफ कार्रवाई भी करने की तैयारी है।

- श्याम लाल, एआरटीओ प्रशासन

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट और कलर कोटेड स्टीकर के लिए टाइम लिमिट

1. एनसीआर दिल्ली में रजिस्टर्ड सभी निजी वाहन एवं प्रदेश में रजिस्टर्ड समस्त कॉमर्शियल वाहन - 30 सितंबर 2021 तक

2. प्रदेश भी सभी डिस्ट्रिक्ट में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 0, 1 - 15 नवंबर 2021

3. प्रदेश भी सभी डिस्ट्रिक्ट में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 2, 3 - 15 फरवरी 2022

4. प्रदेश भी सभी डिस्ट्रिक्ट में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 4, 5 - 15 मई 2022

5. प्रदेश भी सभी डिस्ट्रिक्ट में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 6, 7 - 15 अगस्त 2022

6. प्रदेश भी सभी डिस्ट्रिक्ट में पंजीकृत निजी वाहन जिनके रजिस्ट्रेशन के अंत में 8, 9 - 15 नवंबर 2022