- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। बीके सुमन देंगे सुझाव

GORAKHPUR:

अगर आपको बीपी, शुगर, जोड़ों में दर्द, पेट में दर्द, या फिर अन्य कोई भी बीमारी है तो आप बिल्कुल भी संकोच न करें और ना ही कोरोना से डरे। अपने निकटतम पीएचसी या फिर जिला अस्पताल में डॉक्टर से दिखाएं। इसके लिए जिला अस्पताल के सभी डॉक्टर मौजूद हैं। यह जानकारी दैनिक जागरण आईनेक्स्ट अपडेट्स ऑन रेडियो सिटी पर डॉ। बीके सुमन ने दी। वे बताते हैं कि इस कोरोना महामारी में कोरोना के केसेज बढ़ रहे हैं। इससे घबराना नहीं है और ना ही डरना है। क्योंकि कई लोग बढ़ते केसेज को देखकर अपनी बीमारी को बढ़ा रहे हैं। ऐसे में डरने के बजाय बचाव की जरूरत है। अगर कोई बीमारी है तो आप जिला अस्पताल में डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हृदय रोगी को अपनी समस्त दवाएं नियमित समय से सेवन करते रहें। अपने डॉक्टर के संपर्क में रहें। इसके लिए टेलीमेडिसिन का हेल्प ले सकते हैं। इस प्रोग्राम का टेलीकास्ट सुबह 10 बजे रेडियो सिटी 91.9 एफएम पर होगा। जिसे सुनना आप बिल्कुल भी न भूलें। डॉ। बीके सुमन बताते हैं कि अनलॉक-4 शुरू हो चुका है। बेवजह घर से निकलना ठीक नहीं है। हैंड सेनिटाइजर या साबुन से हाथ साफ करते रहें। साथ ही साथ चेहरे पर फेस मास्क हमेशा रहना भी सुनिश्चित होना चाहिए। समुचित आहार, ताजा भोजन व गरम पानी का सेवन ,समय से खाना खाने, नियमित 6 से 7 घंटे सोने आधे घंटे योगा और व्यायाम करना इम्युनिटी बढ़ाने में सहायक होता है।