-मामले को फर्जी बता रही पुलिस, जांच में नहीं हुई पुष्टि

-मर्डर का आरोपित है घायल, साजिश गढ़ने का लगा आरोप

GORAKHPUR: रामगढ़ताल पुलिस स्टेशन के पास शुक्रवार शाम फायरिंग की सूचना से सनसनी फैली रही। गोली लगने से घायल युवक ने खुद को पुलिस को सूचना दी। एसएचओ उसे साथ लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने दावा किया कि गोली नहीं चली है। सीओ क्राइम प्रवीण सिंह मौके पर पहुंचे। घायल युवक के बताने पर दो आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि युवक ने खुद ही गोली चलाई है।

पैरवी से हटाने के लिए हमले का आरोप

सिकरीगंज, इटहा, कुंवर निवासी जगदीश सिंह का मकान वसुंधरा इनक्लेव कालोनी में है। बेटा विनय कुमार उर्फ टीटू, रजवल पीजी कॉलेज में एमए फ‌र्स्ट ईयर का स्टूडेंट है। शुक्रवार शाम कुछ दोस्तों संग टीटू कार से घूमने जा रहा था। थाना के करीब पहुंचा तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोली दाग दी। गोली लगने पर टीटू ने खुद पुलिस को सूचना दी। उसने बताया कि बरवल माफी और रीड साहब धर्मशाला निवासी दो युवकों ने उस पर गोली मारी है। दो दिन पूर्व उसके दोस्त आजमगढ़ के लाटघाट निवासी शशांक पाठक को बटुक सिंह नाम के दो युवकों को पीट दिया था। इस मामले में शशांक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था। टीटू का कहना है कि उसी मुकदमे की पैरवी करने की वजह से हमला ि1कया गया।

पुलिस का दावा, मर्डर का मुल्जिम युवक

घटना की जानकारी के बाद से पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस का दावा है कि खुद को घायल बता रहे विनय सिंह उर्फ टीटू मर्डर का आरोपित है। उस पर भी मुकदमा चल रहा है। पीडि़त के भाई को फर्जी मुकदमे में फंसाने के लिए उसने सूचना दी। उसे मामूली खरोंच आई, लेकिन गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी। घायल टीटू के पैंट का हवाला पुलिस दे रही है। पुलिस का कहना है कि उसके पैंट में केाई छेद नहीं हुआ न ही कहीं से डैमेज हुआ। एसएचओ ने बताया कि वर्ष 2017 में हुए एक मर्डर में सुलह का दबाव बनाने के लिए अक्सर ही वह कोई न कोई साजिश गढ़ता रहता है। इसके पूर्व भी वह मर्डर की कोशिश की मुकदमा दर्ज करा चुका है।

वर्जन

घटना की छानबीन की जा रही है। मेडिकल जांच में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। मामला संदेहास्पद लग रहा है।

प्रवीण कुमार सिंह, सीओ क्राइम ब्रांच