-आने वाले से दोगुना अधिक हो गई जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या

-गोरखपुर एयरपोर्ट से फ्लाइटें भी बढ़ीं

GORAKHPUR: गोरखपुर एयरपोर्ट से 25 मई से हवाई सेवा शुरू हुई। शुरू-शुरू में तो केवल दिल्ली और मुंबई की फ्लाइटें शुरू की गई, जिसमें आने वाले पैसेंजर्स की संख्या सबसे अधिक थी। वहीं जाने वाले पैसेंजर्स बेहद कम हो पा रहे थे। इस समय गोरखपुर एयरपोर्ट पर जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या में दोगुना उछाल आया है। साथ ही अब 9 फ्लाइट अलग-अलग एयरलाइंस की रन कर रही हैं। डेली आने और जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या को देखते हुए एयरपोर्ट मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय कौशल ने पुष्टि की है।

गोरखपुर से 9 हवाई सेवा

गोरखपुर एयरपोर्ट से इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की अलग-अलग 9 फ्लाइट मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदरबाद, बंगलुरु, प्रयागराज के लिए रन कर रही है। लॉकडाउन में काफी दिनों तक एयरपोर्ट बंद रहने के बाद 25 मई को खुला। शुरू-शुरू में पैसेंजर्स की संख्या बेहद कम थी। जो समय के साथ बढ़ती गई।

दोगुनी हाे गई संख्या

पहले गोरखपुर एयरपोर्ट पर अगर 600 पैसेंजर्स दिल्ली, मुंबई या अन्य जगहों से आते थे तो जाने वाले यात्रियों की संख्या केवल 250-300 के बीच ही होती थी। इधर, कुछ दिन में सब कुछ उलटा हो गया है। इस समय एयरपोर्ट पर 600 पैसेंजर्स आने वाले हैं तो करीब 1000 यात्री जाने वाले दिख रहे हैं।

इस तरह से बढ़ रही संख्या

20 जुलाई को 540 पैसेंजर्स आए और 650 गए। इसी तरह 21 जुलाई को 575 आए और 841 पैसेंजर्स गए। 22 जुलाई को 556 आए और 895 पैसेंजर्स गए। इस तरह तेजी से जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या में वृद्धि हो रही है। वहीं आने वाले पैसेंजर्स की संख्या जितनी थी उससे थोड़ा बहुत आगे पीछे हो रही है।

गुरुवार का स्टेटस

पैसेंजर्स आए-556

पैसेंजर्स गए-895

फ्लाइट उड़ी- 9

यहां के लिए फ्लाइट

दिल्ली, मुम्बई, बंगलुरु, कोलकात्ता, हैदराबाद, प्रयागराज।

एयरलाइंस

इंडिगो, स्पाइस जेट, एयर इंडिया

वर्जन-

पहले सभी फ्लाइट्स से जो पैसेंजर्स आते थे उसके आधे से भी कम जाने वाले यात्री होते थे। इधर कुछ दिनों में जाने वाले पैसेंजर्स की संख्या में तेजी से उछाल आया है।

विजय कौशल, मुख्य सुरक्षा अधिकारी, एयरपोर्ट