- दैनिक जागरण आई नेक्स्ट के सर्वे में सामने आया सच

- 72 फीसदी ने माना अपने ही बच्चों संग करते अब्यूज

GORAKHPUR: शहर के भीतर मासूम बच्चों संग होने वाले सैक्युअल अब्यूज में अपने ही सबसे ज्यादा शामिल होते हैं। उनके प्यार-दुलार के झांसे में आकर बच्चे सैक्सुअल अब्यूज के शिकार होते हैं। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट, रेडियो सिटी और परवरिश संस्था की तरफ से हुए एक्सक्लूसिव सर्वे शहर में सामने आया कि सबसे ज्यादा बच्चों के बड़े दुश्मन अपने ही होते हैं। सर्वे में शामिल 72 फीसदी लोगों ने माना है कि बच्चों के साथ परिचित ही सबसे ज्यादा यौन शोषण करते हैं। यह सच वाकई सबको विचलित करने वाला है कि आखिर बच्चे कैसे और कहां, किससे सुरक्षित रहेंगे।

हर कटैगरी में परिचित पर मढ़े गए दोष

शहर के भीतर एक सर्वे कराया जाएगा जिसमें बच्चों के साथ यौन शोषण कौन ज्यादा करता है। इस संबंध में सवाल पूछे गए थे। मेल और फीमेल कटैगरी में हुए सर्वे में ओवरआल रिजल्ट सामने आया कि सबसे ज्यादा 72 फीसदी परिचित ही बच्चों का यौन शोषण करते हैं। अजनबी महज 28 फीसदी दोषी पाए गए हैं। शहर के पुरुष वर्ग ने बच्चों के यौन शोषण में 74 फीसदी का इनवाल्वमेंट परिचितों को बताया है। उनकी नजर में अजनबी सिर्फ 26 प्रतिशत आरोपित पाए गए। जबकि, शहर की महिलाओं ने भी परिचितों को 70 फीसदी जिम्मेदार बताया। महिलाओं की नजर में भी 30 फीसदी ही अजनबी बच्चों का यौन शोषण करते हैं।

खेलने के बहाने पड़ोसी ने किया रेप

27 अक्टूबर 2019 को शाहपुर एरिया में शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई। पड़ोस में रहने वाले युवक ने पड़ोस की बच्ची संग संग रेप किया। आठ साल की बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। तभी पड़ोसी उसके पास पहुंचा। बातचीत में वह बच्ची संग खेलने लगा। पुराना परिचित होने की वजह से बच्ची भी उससे जल्द ही घुलमिल गई। बच्ची को बहलाफुसलाकर पड़ोसी ने रेप किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजनों को जानकारी हुई। मामला सामने आने पर सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने संवेदनशीलता दिखाई। आरोपित अभिषेक प्रजापित को अरेस्ट किया गया।