गोरखपुर (ब्यूरो)।आगे और डिमांड बढऩे पर और प्रतियों की छपाई की जाएगी। गीता जयंती पर इसका विमोचन किया जाएगा। मुख्य अतिथि सीएम योगी के विमोचन करने के बाद यह सभी के लिए उपलब्ध हो जाएगी।

70 से अधिक होंगे भगवान के चित्र

128 पृष्ठ वाली ग्रंथाकार पुस्तक में 70 से अधिक भगवान के अलग-अलग रूपों की तस्वीर होगी। इसका मूल्य 150 रुपए रखा गया है। पुस्तक में चित्रों के समावेश भी काफी अच्छे तरीके से किया गया है। माना जा रहा है कि इस पुस्तक के प्रकाशन के बाद इसकी डिमांड काफी रहेगी।

श्रीमद्भावगत गीता भी छापी जा चुकी है चित्रमय

गीता प्रेस की तरफ से इसके पहले श्रीमद्भागवत गीता को चित्रमय ग्रंथाकार छापा जा चुका है। रामचरित मानस और दुर्गासप्तमी को भी चित्रमय अपडेट किया गया है। सुंदरकांड के बाद गीता प्रेस शिवपुराण को चित्रमय प्रकाशित करने की कवायद में जुटा है। संभावना है कि शिवरात्रि तक इसका विमोचन किया जाएगा।

4 जून को रामचरितमानस का किया था विमोचन

इसी साल चार जून को चित्रमय श्रीरामचरितमानस का विमोचन सीएम योगी ने किया था। कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी शामिल हुई थीं। पहली प्रति राष्ट्रपति को भेंट की गई थी।

सीएम बनने के बाद पहली बार शामिल होंगे योगी

गीता जयंती महोत्सव में योगी आदित्यनाथ पहली बार सीएम बनने के बाद शमिल होंगे। इसके पहले वह सांसद रहते हुए कई बार महोत्सव में शामिल हुए हैं। मुख्य अतिथि सीएम योगी 4 दिसंबर (रविवार) को शाम पांच बजे आएंगे। करीब एक घंटे वह महोत्सव में रहेंगे। महोत्सव की अध्यक्षता एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो। जेपी पांडेय करेंगे।

गीता जयंती की तैयारियां चल रही हैं। सीएम योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। गीता प्रेस परिसर में आयोजित जयंती महोत्सव में सीएम योगी चित्रमय सुंदरकांड का विमोचन करेंगे।

लाल मणि तिवारी, मैनेजर, गीता प्रेस