- नगर निगम में शुरू हुआ पुर्नरीक्षित बजट का आकलन

- घट कर 3 अरब के पास पहुंच सकता है बजट

GORAKHPUR : वित्तीय वर्ष 2015-16 के छह माह पूरे होने वाले हैं। जल्द ही नगर निगम का पुर्नरीक्षित बजट आने वाला है। नगर निगम का लेखा विभाग शनिवार को छुट्टी के दिन भी आफिस खोलकर बजट बनाने में जुटा रहा। लेखा विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इस बार पुर्नरीक्षित बजट में कमी आएगी। क्योंकि नगर निगम की आय के मुख्य स्रोत राज्य वित्त आयोग में शासन ने भारी मात्रा में कटौती कर दी है।

बोर्ड मीटिंग में होगा पास

नगर निगम मार्च में अपना मेन बजट पास करता है। छह महीने उस बजट के हिसाब से काम होता है। छह माह बीत जाने के बाद नगर निगम अपना बजट रिवाइज करता है। इस बीच किसी विभाग में अधिक कार्य होते हैं तो किसी में कम, इसी को बैलेंस करने के लिए बजट रिवाइज करना पड़ता है। छह माह में निगम को अपने आय के स्रोतों व शासन से कितना पैसा मिला, इसका भी आकलन तैयार करना होता है। उसके बाद पुर्नरीक्षित बजट तैयार करते हैं। नगर निगम अपना पुर्नरीक्षित बजट हर साल के नवंबर और दिसंबर की बोर्ड मीटिंग में रखकर पास कराता है।

पुर्नरीक्षित बजट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 15 दिन में पुर्नरीक्षित बजट बन कर तैयार हो जाएगा। इस बार का पुर्नरीक्षित बजट कुछ कम रहेगा।

बृजेश कुमार सिंह, लेखाधिकारी नगर निगम