- इसके लिए जमा किए जा रहे हैं सभी मकान मालिकों के मोबाइल रिकॉर्ड

- डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की तैयारी में जुटा नगर निगम

- 20 जनवरी से शुरू हो सकता है डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन

GORAKHPUR: शहर में शुरू होने वाले डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनीटरिंग के लिए ने नया फार्मूला निकाला है। नगर निगम पूरे शहर के सभी मकान मालिकों के मोबाइल नंबर का रिकार्ड एकत्रित कर रहा है और इस मोबाइल नंबर के माध्यम से शहर में चल रहे डोर-टू-डोर गार्बेज कलेक्शन के कार्यो की मॉनीटरिंग करेगा। विभाग ने अलहदादपुर में मोबाइल नंबर जुटाने का कार्य शुरू भी कर दिया है।

कॉन्टैक्ट कर लेंगे जानकारी

नगर निगम के मुख्य सफाई निरीक्षक अखिलेश श्रीवास्तव का कहना है कि मकान मालिकों के मोबाइल नंबर रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है। इसका दो मुख्य उद्देश्य है। पहला यह कि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य सही तरह से कार्य कर रहा है कि नहीं, इसका क्रॉस वेरिफिकेशन हो सकेगा। वहीं कर्मचारी डेली कूड़ा उठाने के लिए जा रहे हैं इसकी मॉनीटरिंग भी होगी। 20 जनवरी के बाद डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों की मॉनीटरिंग शुरू हो जाएगी। नगर निगम डेली कम से कम 100 लोगों से फोन कर कूड़ा कलेक्शन का फीड बैक लेगा।

मकान मालिकों के मोबाइल नंबर एकत्रित करने के पीछे नगर निगम का मुख्य उद्देश्य डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की मॉनीटरिंग करना है। इससे लोगों को राहत मिलेगी, वहीं नगर निगम को हकीकत का पता चलेगा।

अखिलेश श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर निगम