- मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने रामगढ़ताल के नौकायन का किया निरीक्षण

GORAKHPUR: दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर नगर निगम गोरखपुराइट्स को एक सौगात देने जा रहा है। इस होली से गोलघर को नगर निगम वाई-फाई सुविधा से लैस करने जा रहा है। इसका लाभ सभी को मिलेगा। यह घोषणा शनिवार को रामगढ़ताल परियोजना का निरीक्षण करते समय मेयर डॉ। सत्या पांडेय ने की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण का कार्य कर रहे जल निगम के अधिकारियों को कई अन्य निर्देश दिए।

रामगढ़ताल में लगेगी बुद्ध प्रतिमा

मेयर ने कहा कि रामगढ़ताल के सौंदर्यीकरण के बाद ताल की सूरत बदली जाएगी। रामगढ़ताल के बीच भगवान बुद्ध की प्रतिमा तो वहीं किनारे फव्वारा भी लगाया जाएगा। पूरे ताल को मनोरंजन का केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए प्लानिंग की जा रही है। इससे शहरवासियों को घूमने और पिकनिक मनाने के लिए बेहतरीन स्पॉट मिल जाएगा, वहीं रोजगार के लिए एक अच्छी जगह भी मिल जाएगी। निरीक्षण के दौरान पार्षद ज्ञानमती देवी, राजेश जायसवाल, रणंजय सिंह जुगूनू, मनु जायसवाल, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, उपनगर आयुक्त रवीश चन्द्र, सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह, जलनिगम के प्रोजेक्ट इंजीनियर, मु। आरिफ सिद्दीकी सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।