टीम हुई सेलेक्ट
एमपी इंटर कॉलेज ग्राउंड पर महानगर ने सदर पूर्वी को 58-34 से हरा कर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। 20 प्वाइंट अनिकेत सिंह और 20 प्वाइंट रिषभ सिंह ने बनाए। टूर्नामेंट के बाद अंडर-14 टीम का सेलेक्शन किया गया। जिसमें रजत यादव, अभिषेक गिरि, नवीन शर्मा, मनीष यादव, इकबाल अली, जमालुद्दीन, बलिराम, विशाल कुमार और सरफराज है। साथ ही अंडर-19 टीम का भी सेलेक्शन किया गया। जिसमें अनिकेत, अश्विनी, रिषभ, आशीष, अटल, कलीमउल्ला, सुगम, शेखर कुमार, सुरेंद्र कुमार, धर्मवीर, मृत्युंजय को सेलेक्ट किया गया है।