गोरखपुर (ब्यूरो)।यह सम्मान खेल, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, उद्योग, कला व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को मिलेगा।

इन्हें मिलेगा सम्मान

1. आदित्या यादव : मूकबधिर बैडमिंटन खिलाड़ी। ब्राजील डेफ ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता।

2. गोविंद साहनी : एशियन चैंपियनशिप 2022, बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता।

3. अतुल सिंह : एशियन चैंपियनशिप, वॉलीबाल प्रतियोगिता में कांस्य पदक विजेता।

4. अमन राज : टेनिस बाल क्रिकेट के इंटरनेशनल खिलाड़ी। श्रीलंका, यूएई, भूटान, थाईलैंड और एशिया कप में स्वर्ण पदक प्राप्त।

5. डॉ। अनिता अग्रवाल : हिंदी साहित्य अकादमी से दो बार सम्मानित साहित्यकार। पर्यावरण संरक्षण, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में योगदान।

6. डॉ। सीमा मिश्रा : गोरखपुर विश्वविद्यालय में रसायन शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर। वॉन हैबोल्ट फेलोशिप से सम्मानित। द बायोलॉजी सेंटर ऑफ चेक एकेडमी ऑफ साइंसेज, लिपजिंग जर्मनी से बतौर डीएफजी रिसर्च साइंटिस्ट के रूप में जुड़ी हैं।

7. एसके अग्रवाल : उद्योगपति। औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लगातार कार्यरत। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक सचिव, पूर्व अध्यक्ष।

8. संगीता पांडेय : महिला उद्यमी। 1500 रुपए से कार्य शुरू कर पैकेजिंग इंडस्ट्री में बनाई पहचान। 100 महिलाओं को दे रहीं रोजगार।

9. डॉ। चारुशीला सिंह : शिक्षिका एवं राष्ट्रीय ख्याति की कवयित्री।

10. अशोक महर्षि : 1972 से रंगमंच के क्षेत्र में कार्यरत। राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट एक्टर के रूप में पुरस्कृत। 18 फिल्मों में कार्य।