गोरखपुर (ब्यरो)।इस मामले में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र के संचालक सहित तीन आरोपितों को अरेस्ट किया था। जिनकी पहचान गुलरिहा थाना एरिया के शिवपुर शहबाजगंज निवासी अनुभव ङ्क्षसह, महराजगंज के घुघली थाना एरिया के अहिरौली निवासी नित्यानंद गौड़ और गोरखपुर के चिलुआताल थाना के महेसरा निवासी सेनापति साहनी के रूप में हुई थी। महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना एरिया के बसहिया बुजुर्ग निवासी आशीष कुमार शुक्ला केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार आशीष भी एक सेंटर का संचालक था। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने शनिवार की सुबह नौकायन के पास उसे अरेस्ट किया। दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।