गोरखपुर (ब्यूरो)।मेला परिसर में 24 घंटे सफाई कराई जा रही है। 150 से ज्यादा सफाईकर्मियों की तैनाती की गई है। सफाईकर्मी घूम-घूमकर कूड़ा उठा रहे हैं और इसे कूड़ेदान में डाल रहे हैं। साथ ही लोगों को कूड़ेदान के इस्तेमाल की भी सलाह दे रहे हैं। शनिवार सुबह ही नगर आयुक्त अविनाश ङ्क्षसह मेला परिसर में पहुंच गए। उन्होंने सफाई व्यवस्था देखी। इसके साथ ही नगर निगम की ओर से जगह-जगह बनाए गए चरणपादुका स्टैंड से श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिल रही है। इस दौरान अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र, उप नगर आयुक्त संजय शुक्ल, चीफ इंजीनियर संजय चौहान, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी व सहायक नगर आयुक्त डा। मणिभूषण तिवारी, सौरभ ङ्क्षसह आदि मौजूद रहे।
पतंग महोत्सव का किया शुभारंभ
नगर आयुक्त अविनाश ङ्क्षसह ने शनिवार को महानगर में पतंग महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पतंग में किसी भी हाल में चाइनीज मंझे का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा के बीच पतंग महोत्सव चलेगा। इससे लोगों में जुड़ाव बढ़ेगा। कहा कि लोग मैदान में पतंग उड़ाएं, भूल से भी छत या ऊंचाई पर पतंग उड़ाने की कोशिश न करें। इधर, नगर निगम ने सफाई के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया। मेला परिसर में जगह-जगह नाटक के माध्यम से बाहर से आए श्रद्धालुओं को स्वच्छता का महत्व बताया गया। साथ ही कूड़े से खाद बनाने की भी विधि की जानकारी दी गई।
गाय की मूर्ति की हुई पूजा
नगर निगम ने गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के सामने संगमरमर से बनी गाय की मूर्ति लगायी है। शनिवार को मंदिर में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाय की मूर्ति आस्था का केंद्र बनी रही। श्रद्धालुओं ने मूर्ति को टीका लगाया और आशीर्वाद लिया। नगर आयुक्त अविनाश ङ्क्षसह ने बताया कि पशुओं के प्रति प्रेम और गोसेवा को बढ़ाने के उद्देश्य से महानगर में गाय की मूर्ति की स्थापना की जा रही है।