गोरखपुर (ब्यूरो)।एक महीने से यह समस्या है। पटवा गली में स्थिति काफी खराब है। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।

चोक होने से समस्या बढ़ी

जानकारी पर पहुंचे जीएम जलकर आरबी रघुवंशी ने तीन दिन में समस्या दूर करने का आश्वासन देकर धरना खत्म कराया। महानगर के कई वार्डों में सीवर लाइन चोक होने के कारण समस्या बढ़ गई है। सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। पिछले दिनों ङ्क्षहदी बाजार में सीवर लाइन चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी बहने से नाराज व्यापारियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन भी दिया था। इसके बाद स्थिति में कुछ सुधार हुआ। अब रायगंज वार्ड में लोग परेशान हैं।

कई बार मांग पर लगाया गया मड पंप

पार्षद का कहना है कि कई बार मांग करने पर मड पंप लगाया गया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हो रहा है। जलकल का सक्शन टैंकर दिन में एक बार आकर पानी खींचता है, लेकिन थोड़ी देर बार स्थिति जस की तस हो जाती है। जलकल के सहायक अभियंता सौरभ ङ्क्षसह ने कहा कि रायगंज दक्षिणी में जिस स्थान पर समस्या है वहां दो चैंबर के बीच की दूरी 80 मीटर है। सफाई का काम लगातार चल रहा है। मड पंप लगाया गया है, पंङ्क्षपग सेट भी चलाया जा रहा है। पानी खत्म होने पर पंङ्क्षपग सेट बंद कर दिया जाता है। दो से तीन दिन में समस्या का पूरी तरह समाधान करा दिया जाएगा।